यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Elections: अब काशी विश्वनाथ से गोरक्षधाम तक बसपा का अभियान
पूर्वांचल में छठवें व सातवें चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव में दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के लिए बसपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी की है।

लखनऊ (जेएनएन)। पूर्वांचल में छठवें व सातवें चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव में दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के लिए बसपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी की है। ध्यान रहे कि पूर्वांचल में भाजपा, सपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की सभा का दौर भी शुरू है। अब बहुजन समाज पार्टी ने अपना ध्यान पूर्वांचल की ओर कर लिया है। आगामी 25 व 27 फरवरी को वाराणसी में बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र की सभा प्रस्तावित है। इनके माध्यम से बसपा महासचिव पूरे पूर्वांचल में प्रचार का बिगुल फूंकने के अलावा वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे।