विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elections 2017: उत्तर प्रदेश को 'कसाब' से मुक्ति दिलाएगी भाजपा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 22 Feb 2017 04:54 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 11:32 PM (IST)

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश को कसाब से मुक्ति दिलाएगी। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Elections 2017: उत्तर प्रदेश को 'कसाब' से मुक्ति दिलाएगी भाजपा
Elections 2017: उत्तर प्रदेश को 'कसाब' से मुक्ति दिलाएगी भाजपा

गोरखपुर (जेएनएन)। राजनीति में जुमलेबाजी को लेकर यूपी में सभी दलों की चिंता के बाद भाजपा की ओर से एक जुमला चुनाव प्रचार में लाया गया। इस जुमले का नाम रहा कांग्रेस सपा और बसपा यानी 'कसाब' (आतंकवाद का प्रतीक)। आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश को कसाब से मुक्ति दिलाएगी। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें-UP Assembly Election:हार की आहट से अखिलेश यादव में बौखलाहट

गोरखपुर और सुलतानपुर की सभाओं में शाह ने सपा कांग्रेस गठबंधन को निशाना बनाते हुए कहा कि दोनों शहजादो से उनके घरवाले परेशान है। एक से पिता और दूसरे से मां। अब दोनों एक साथ मिलकर उत्तर प्रदेश को परेशान करने निकले है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के बेटे है। प्रदेश के विकास के लिए मिला धन सपा के लोगो ने अपने विकास में खर्च किया। काले धन पर चिल्लाने वाले लोग नोट बंदी पर चिल्लाने लगे।

यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव में जुमलेबाजी : बहनजी संपत्ति पार्टी का जवाब निगेटिव दलित मैन

अमित शाह ने कहा कि नोटबंदी से परेशान मायावती का चेहरा बिगड़ गया है। बुआ और भतीजे ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद किया है। यूपी की जनता कसाब से मुक्ति चाहती है। कसाब का मतलब कांग्रेस, सपा और बसपा से मुक्ति दिलाना है। उत्तर प्रदेश हत्या, लूट और रेप के मामले में नंबर 1 बना है। सपा जानती थी चुनाव हारने वाली है। इसलिए कांग्रेस से समझौता किया।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव : लालू यादव ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी हिजड़ा व अमित शाह गैंडा

क्या है अमित शाह का इशारा

जनसभा की शुरुआत में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की चर्चा कर दी। जिले को पूर्वांचल से जोड़ते हुए कहा कि आप यहां से मुख्यमंत्री निकालने का मौका दीजिए। पूर्वांचल का भाग्य बदलने के लिए भाजपा को विजयी बनाइए। जनसभा के बाद काफी देर तक लोग उनके इस वक्तव्य पर कयास लगाते रहे।