Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी चुनाव : अमित शाह ने कहा, तीन तलाक को समाप्त करने का समय

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 18 Feb 2017 06:20 PM (IST)

    अमित शाह ने कहा कि अब देश में तीन तलाक को समाप्त करने का समय आ गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इसके बाद का अगला कदम लोग देख लेंगे।

    Hero Image
    यूपी चुनाव : अमित शाह ने कहा, तीन तलाक को समाप्त करने का समय

    गोरखपुर (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में अब भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के सरकार बनाने जा रही है। गोरखपुर में आज मीडिया से अमित शाह ने कहा कि फिलहाल इस समय भाजपा की सूनामी चल रही है, उसको अब उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने से कोई रोक नहीं सकता है। दो चरण से चुनाव से यह संकेत मिल गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमित शाह ने कहा कि अब देश में तीन तलाक को समाप्त करने का समय आ गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। तीन तलाक के सवाल पर उनका जवाब था कि मुस्लिम महिलाओं के हित में इसे खत्म करने का समय आ गया है। हमने अपना पक्ष सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रख दिया है। जरूरत पड़ी तो आगे भी रखेंगे। भाजपा में परिवारवाद के सवाल पर कहा कि बाकी दलों में जन्म के साथ ही पद तय हो जाते हैं। भाजपा में ऐसा नहीं है। अगर किसी नेता के घर का कोई सदस्य अपने संघर्ष के बूते टिकट पाता है तो यह परिवारवाद नहीं। इसके बाद का अगला कदम लोग देख लेंगे।

    अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शासन में सभी वर्ग के लोग असुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश की जनता मथुरा का रामवृक्ष कांड अभी नहीं भूल पाई है। उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नही है।

    यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव 2017: तीसरे चरण की 69 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा

    शाह ने कहा कि अखिलेश यादव का प्रदेश के अपराधों पर कोई नियंत्रण नहीं है। वह तो अपराधी को ही टिकट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल इनके सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ देश की शीर्ष अदालत ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है और अखिलेश कहते हैं कि काम बोलता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जाति और धर्म के आधार पर लोगों की मदद करते हैं। प्रदेश का मुजफ़्फरनगर व मथुरा कांड अखिलेश यादव के लिए धब्बा है। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर बलात्कार मामले में अखिलेश निष्क्रिय थे। अखिलेश ने कभी यूपी की भलाई के लिए काम नहीं किया।

    उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास के वायदे दिखावटी हैं। न लखनऊ में मेट्रो बनी न लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे बना। लोगों को झांसा देने के लिए मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन कर दिया। सवाल यह है कि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने क्या किया? सही बात तो यह है कि उनके पास इसका कोई जवाब ही नहीं है। घोटाला करने वालों को फिर से टिकट देकर मुख्यमंत्री ने घोटालेबाजों को न केवल संरक्षण दिया बल्कि उनके प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जता दी। रही सही कसर कांग्रेस से गठबंधन से पूरी हो गई। गठबंधन दो दलों एवं समान विचार वालों में होता है। लोहिया के समाजवाद की बुनियाद ही कांग्रेस के विरोध पर पड़ी। लिहाजा धुर विरोधी विचारों वाला यह गठबंधन नापाक है। यह भ्रष्टाचार में डूबे दो कुनबों का गठबंधन है।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: भाजपा के चुनाव प्रचार में उतरी केंद्रीय मंत्रियों की फौज

    गठबंधन के साथ ही अखिलेश ने अपनी विफलता और हार दोनों कुबूल कर ली। अगर उनको अपने काम पर इतना ही भरोसा था तो गठबंधन की जरूरत ही क्या थी। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से जो ढाई लाख करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए दिए गए लेकिन उसका भी सूबे की सरकार के पास कोई हिसाब नहीं। अमित शाह ने खासकर गोरखपुर में एम्स और खाद कारखाने के शिलान्यास को विशेष उपलब्धि बताया और कहा कि भाजपा विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। केंद्र एवं भाजपा शासित राज्यों का विकास इसका सबूत है। भाजपा की सरकार बनी तो हर साल पूर्वांचल विकास प्राधिकरण को हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

    अमित शाह ने सपा-कांग्रेस कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा कि यह दो दलों का नहीं दो कुनबों का गठबंधन है। अब अखिलेश यादव गठबंधन के सहारे जनता की आंख में धूल झोकना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने उस कांग्रेस पार्टी से गठबंधन कर लिया है जिसका राम मनोहर लोहिया जी ने पूरा जीवन विरोध किया। अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विकास के नाम पर पांच वर्ष में अखिलेश यादव ने कुछ नहीं किया। अमित शाह ने कहा कि मैं तो अखिलेश जी से पूछना चाहता हूं कि आपने गांव में 24 घंटे बिजली पहुंचा दी है क्या।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: अखिलेश बोले मोदी कर रहे पिता-पुत्र में दरार डालने की कोशिश

    गोवा, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार, पंजाब में कांटे की टक्कर

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि इस बार गोवा, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही हैं। उत्तराखंड एवं गोवा में जनता ने निर्णय दे दिया है, जबकि उत्तर प्रदेश की जनता ने भी भाजपा के पक्ष में समर्थन देने का अपना विचार स्पदष्ट कर दिया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि मणिपुर में किसकी सरकार बनेगी यह कह नहीं सकते, जबकि पंजाब में कांटे की लडाई है।

    किसानों की कर्ज माफी पर स्टैंड साफ

    किसानों की कर्जमाफी के सवाल पर कहा कि इस पर भाजपा का स्टैंड बिल्कुल साफ है। सवाल उठाने वाले वे लोग हैं जो सिर्फ कांग्रेस एवं राहुल गांधी का ही भाषण सुनते हैं। सिर्फ केंद्र ही नहीं राज्य सरकारें भी किसानों का कर्ज माफ कर सकती हैं। कई राज्यों ने ऐसा किया भी है। अगर नहीं भी किया है तो किसानों के हित में ये नई परंपरा शुरू करने में भाजपा को खुशी होगी। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी पर भाजपा का स्टैंड बिल्कुल साफ है। जो लोग सवाल उठा रहे हैं वे कांग्रेस और राहुल गांधी का भाषण ही केवल सुनते हैं। केवल केंद्र सरकार ही किसानों के कर्ज माफ कर सकती है यह कहना सही नहीं है। प्रदेश सरकारें भी किसानों के कर्ज माफ करती रही हैं। यह कोई नई बात नहीं है। यदि नई बात है तो भी भाजपा को ऐसा करने में आनंद है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि तमिलनाडु, केरल और उत्तराखंड की सरकारों ने किसानों का कर्ज माफ किया है।