Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी चुनाव 2017: भाजपा के चुनाव प्रचार में उतरी केंद्रीय मंत्रियों की फौज

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Thu, 16 Feb 2017 10:49 PM (IST)

    आज के चुनावी अभियान में उमा भारती, महेश शर्मा, मनोज सिन्हा, रविशंकर प्रसाद, वीके सिंह, कलराज मिश्र समेत अनेक केंद्रीय मंत्रियों की फौज प्रत्याशियों के लिए वोट जुगड़ करने में लगी रही।

    यूपी चुनाव 2017: भाजपा के चुनाव प्रचार में उतरी केंद्रीय मंत्रियों की फौज

    लखनऊ (जेएनएन)। यूपी के चुनावी अभियान में उतरे भाजपा नेताओं के पास जनता के गिनाने के लिए सुकन्या योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, गरीबों को सस्ता बीमा, पेंशन, गैस सब्सिडी और मुफ्त कनेक्शन जैसी कुछ उपलब्धियां और विपक्षी दलों पर लगाने के लिए कुछ आरोप है। प्रचार अभियान में उतरे भाजपा के नेता प्रतिद्वंदी बसपा पर भ्रष्टाचार और सपा सरकार पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगा रहे हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन को वह दो दलों के बजाय दो युवाओं का गठबंधन मानते हैं। आज के अभियान में केंद्रीय मंत्री उमा भारती, महेश शर्मा, मनोज सिन्हा, रविशंकर प्रसाद, वीके सिंह, कलराज मिश्र समेत अनेक मंत्रियों की फौज प्रत्याशियों के लिए वोट का जुगड़ करने में लगी रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें:Election 2017 : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 65 फीसद मतदान

    सपा ने बिगाड़ी कानून-व्यवस्था

    भाजपा ने बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री और संगठन पदाधिकारी मैदान में उतारे हैं। फतेहपुर में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि बसपा भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी है। सपा सरकार की वजह से की क़ानून व्यवस्था खराब हो गई है। भ्रष्टाचार की वजह से प्रदेश का विकास रुक गया। ध्वस्त कानून व्यवस्था सुधारने के बजाय अखिलेश यादव सरकार ने अपराधियों को संरक्षण दिया। आप लोग भाजपा की सरकार बनाइये। आपका फसली कर्जा माफ़ किया जाएगा। फतेहपुर के बकेवर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने प्रतिभाओं का अपमान किया। इन्जीनियर व ग्रेजुएट प्रतिभाओं को चपरासी की नौकरी के लिए फ़ार्म डालने पड़े। यह प्रतिभाओं को दुत्कारने जैसा है। भाजपा प्रतिभाओं को उचित स्थान देगी। कहा कि बसपा बसपा हार मान चुकी है। प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

    यह भी पढ़ें: UP Assembly Election: मोदी की राष्ट्र के प्रति वफादारी पर कांग्रेस को संदेह

    चुनाव गुंडागर्दी के खिलाफ

    केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कानपुर में आर्यनगर के भाजपा प्रत्याशी व विधायक सलिल विश्नोई के लिए रोड शो किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी के खिलाफ है। विधान परिषद के चुनावों में जीत के संकेत है कि जनता भाजपा के साथ है। चुनाव के पहले दो चरणों में साफ दिखा है कि वोटिंग फीसद बढ़ा है। परिणाम लोकसभा चुनाव जैसे ही होंगे। बड़ा चौराहा स्थित भारत माता स्थल से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सलिल विश्नोई के साथ रोड शो किया। रोड शो के दौरान कांग्र्रेस सरकार में मंत्री रहे राम नारायण पाठक के पुत्र नवीन चंद्र पाठक भाजपा में शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें:पूर्वाचल में सपा को झटका, मंत्री विजय मिश्र का सपा से इस्तीफा

    सत्ता परिवर्तन में साथ दें अधिवक्ता

    केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद यूपी की बदहाली, अपराध व भ्रष्टाचार के लिए लखनऊ में सपा बसपा पर हमलावर हुए। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव में अधिवक्ताओं की भूमिका विषयक संगोष्ठी में उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं से उप्र में कुशासन से मुक्ति और सुशासन के लिए सत्ता परिवर्तन में साथ देने का आह्वान किया। कहा कि अधिवक्ता परिवार समेत शतप्रतिशत मतदान में हिस्सा लें और बदलाव के लिए आगे आएं। अपने मुवक्किलों को भी समझाएं और निष्पक्ष चुनाव में अपनी भूमिका निभाएं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तमाम क्रांतिकारी बदलाव वाले काम हुए हैं, वहीं उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काम बोलता है, का झूठा प्रचार कर रहे हैं। एक तरफ देश के पीएम के भाई छोटी मोटी नौकरी व धंधे करके गुजारा कर रहे हैं, वहीं सपा में सत्ता को लेकर परिवार की लड़ाई जारी है। भाई भतीजा और पिता के बीच पार्टी में कब्जे को लेकर झगड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भारत की राजनीति के लिए दुखद है।

    यह भी पढ़ें: Election 2017 : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 65 फीसद मतदान

    सपा सरकार में काम नहीं अपराध बोलता

    केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अखिलेश यादव सरकार में काम नहीं अपराध बोलता है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर 24 घंटे के अंदर सारे अपराधी जेल में बैठकर जय-जय सीताराम कहेंगे। प्रदेश में भाजपा की बयार है। हम 300 से अधिक सीटों पर चुनाव जीत रहे हैं। सबसे अधिक सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मिल रही हैं। मनोज सिन्हा ने कहा कि समाजवादी होने की बात करते है और पांच करोड़ की कार से घूम रहे हैं, यह कैसा समाजवाद है। राह चलते लोगों की हत्याएं हो रही है, महिलाएं और छात्राएं सुरक्षित नहीं है। अब फैसला आपके हाथ है कि बच्चों को गुंडाराज देना है या सुशासन का पाठ पढ़ाना है। मनोज सिन्हा ने कहा कि समाजवादी सरकार के पांच सालों मे सिर्फ जाति विशेष का ख्याल रखा गया। उन्हीं लोगों को नौकरी व मुआवजा दिया गया। इस मामले में अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह का भी रिकार्ड तोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: सपा शासन में हर तरफ अराजकता और गुंडई

    बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार : महेश शर्मा

    सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के चौखड़ा गांव सभा में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के निशाने पर सपा, बसपा और कांग्रेस रहे। कहा कि बसपा ने अपने शासनकाल में सरकारी खजाने को जमकर लूटा। घोटालों की इस सरकार को जनता ने हटा दिया। जब सपा की सरकार बनी तो परिवार व जातिवाद की गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई। भू माफियाओं का राज हो गया। अब डूबती नाव बनी सपा कांग्रेस से गठबंधन कर नदी पार करने की कोशिश कर रही है। केंद्र की भाजपा सरकार समाज के सभी लोगों के लिए काम कर रही है। सर्जिकल स्ट्राइक, भ्रष्टाचार रोकने के लिए काले धन पर प्रहार विपक्षी पार्टियों को हजम नही हो रहा है। सपा, बसपा व कांग्रेस के कई बड़े नेता भ्रष्टाचार में शामिल हैं। सांसद जगदंबिका पाल ने भी अपने विचार रखे।

    यह भी पढ़ें:जनता एक शहजादे से परेशान थी अब दो हो गए : अमित शाह

    भाजपा से डरकर एकजुट विरोधी : उमा

    केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कानपुर देहात की सभा में कहा है कि प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है। इस आंधी में दो विरोधियों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया है लेकिन उनका साथ छूटना तय है। संबोधन में वह सपा, बसपा व कांग्रेस पर हमलावर रहीं। उमा भारती ने कहा कि वर्ष 1993 में भाजपा को रोकने के लिए मुलायम व कांशीराम ने गठबंधन किया था, जिसका परिणाम 1995 में गेस्ट हाउस कांड के रूप में सामने आया था। कांग्रेस-सपा गठबंधन का हश्र भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से लोगों को कम कालाधन वालों को भारी परेशानी हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी के जाल से कालाधन बाहर खींच लिया। मुख्यमंत्री की घोषणा न होने को लेकर कहा कि भाजपा में विपक्ष की तरह सिंगल आइटम नहीं हैं। बहुमत से साफ छवि, स्थानीय व प्रगतिशील व्यक्ति को ही प्रदेश की कमान सौंपी जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner