Move to Jagran APP

हिमाचल इलेक्शन 2017: बंपर वोटिंग, कड़ी सुरक्षा के बीच 74 फीसद मतदान

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच 74 फीसद मतदान हुआ।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 09 Nov 2017 08:02 AM (IST)Updated: Thu, 09 Nov 2017 09:44 PM (IST)
हिमाचल इलेक्शन 2017: बंपर वोटिंग, कड़ी सुरक्षा के बीच 74 फीसद मतदान
हिमाचल इलेक्शन 2017: बंपर वोटिंग, कड़ी सुरक्षा के बीच 74 फीसद मतदान

नई दिल्ली, प्रेट्र। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए करीब 74 फीसद वोटिंग हुई। चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान राज्यभर में बेहद शांति पूर्ण ढंग से पूरा हुआ। हालांकि यह आंकड़ा शाम पांच बजे तक है। 2012 के विधानसभा चुनाव में वोटिंग का आंकड़ा 73.5 फीसद था। 2014 के लोकसभा चुनाव में यह 64.45 फीसद था।

loksabha election banner

प्रदेश में पहली बार सभी सीटों पर वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रोल (वीवीपैट) मशीनों का उपयोग किया गया। सुचारू मतदान के लिए प्रदेश भर में 7525 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतों की गिनती गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ ही 18 दिसंबर को होगी।

देश के पहले मतदाता ने 29वीं बार किया मतदान

विकास के लिए सशक्त व्यक्ति के हाथों में प्रदेश की बागडोर जरूरी है। यही कारण है कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार 29वीं बार मतदान किया है। यह बात देश के प्रथम मतदाता किन्नौर जिले के कल्पा गांव निवासी श्याम सरण नेगी ने मतदान के बाद कही। किन्नौर जिला के उपायुक्त डॉ. एनके लट्ठ, कल्पा के एसडीएम व अन्य अधिकारी सुबह 11 बजे श्याम सरण के घर पहुंचे। श्याम सरण को मतदान के लिए लट्ठ अपनी सरकारी गाड़ी में सम्मानपूर्वक करीब 12 बजे उनके मतदान केंद्र कल्पा लाए। कल्पा बूथ के लोगों व प्रशासन ने उनका रेड कारपेट बिछाकर व डीसी ने टोपी व मफलर पहनाकर स्वागत किया। कल्पा पोलिंग बूथ नंबर 51 में 101 वर्षीय श्याम सरण ने मतदान किया।

प्रदेश में चार बजे तक 64.8, दो बजे तक 54.9 और 12 बजे तक 28.6 फीसद मतदान हुआ। जबकि पहले दो घंटे में सुबह दस बजे तक 13.72 फीसद मतदान हुआ। प्रदेश में चंबा में सर्वाधिक 74 फीसद मतदान हुआ है।  

हमीरपुर में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे व हमीरपुर के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने वोट डाला। वहीं, वीरभद्र सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्य ने शिमला में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स ने शिमला के बारुबाग में मतदान किया। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बिलासपुर में परिवार सहित मतदान किया। उनके मुताबिक, मतदान को लेकर भाजपा में भारी जोश है। जनता इस बार कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी, जनता को कुशासन से मुक्ति मिलेगी।

मंडी में पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने मतदान किया। धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने मतदान किया। स्वास्थ्य मंत्री क़ौल सिंह ठाकुर ने द्रंग में मतदान किया। 

हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र ठाकुर परिवार सहित मतदान किया। नाचन हलके से भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार ने भी मतदान किया। प्रदेश में कई जगहों पर ईवीएम की खराबी की शिकायतें मिलीं। जिला मंडी में 45 वीवीपैट 18 बैलट यूनिट, 8 कंट्रोल यूनिट खराब हुए हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र के बाशिंग गांव में दूल्हा और दुल्हन ने शादी से पहले न केवल अपना मतदान किया बल्कि अपने सारे परिवार व रिश्तदारों को मतदान के लिए प्रेरित किया। 101 साल की बुजुर्ग वोटर सरस्वती शर्मा ने मनाली के बरान पोलिंग बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया।

हिमाचल में 50 लाख से अधिक मतदाताओं ने 337 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पहले यह संख्या 338 थी, लेकिन बड़सर से एक प्रत्याशी की मौत हो चुकी है। प्रदेश में पहली बार सभी सीटों पर वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रोल (वीवीपैट) मशीनों का उपयोग हुआ।

देखें तस्वीरें: हिमाचल चुनाव में दिग्गजों ने डाला वोट

जानिए, अब तक किस जिले में कितना हुआ मतदान

1. शिमला में 73 फीसद 

2. ऊना में 76 फीसद

3. मंडी में 75.21 फीसद

4. बिलासपुर में  29 फीसद

5. चंबा में 75 फीसद

6. सिरमौर में 80.43 फीसद

7. सोलन में 72 फीसदी

8. हमीरपुर में 69 फीसद 

9. कांगड़ा में 71 फीसद

10. कुल्लू में 71 फीसद 

11. लाहुल स्पीति में 74 फीसद

12. किन्नौर में 57.75 फीसद

कुल मतदान- 74 फीसद

देखें तस्वीरें: क्या बूढ़े क्या जवान सभी उत्साहपूर्वक पहुंच रहे अपना वोट देने

मतदान के लिए पुख्ता प्रबंध 

सुचारू मतदान के लिए प्रदेश भर में 7525 मतदान केंद्र बनाए गए। मतों की गिनती 18 दिसंबर को होगी। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए। निर्वाचन विभाग भी ऑनलाइन मतदान केंद्रों का पल-पल का हाल जाना। प्रदेश में मतदान करवाने के लिए कई चुनाव पार्टियां कई किलोमीटर पैदल चलकर मतदान केंद्र तक पहुंची हैं।

21 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां दो किलोमीटर, 20 मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए दो से पांच किलोमीटर व 24 मतदान केंद्रों तक पांच किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर चुनाव पार्टियां पहुंची हैं। मतदान के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी होने पर हेलीकॉप्टर व डॉक्टरों को टीम तैनात की गई थी।

इस चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। 

जानिए, कहां-कहां खराब हुई ईवीएम, परेशान हुए वोटर

-मंडी जिले के बल्ह हलके के पोलिंग बूथ 72 लोहारा में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब

-कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र के तहत 52 नंबर पोलिंग बूथ संगती में ईवीएम में खराबी

-चंबा विधानसभा क्षेत्र के भोनाटा मतदान केंद्र में ईवीएम खराब

-किन्नौर में मतदान केंद्र संख्या 55 पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी

-सोलन के कई पोलिंग बूथ में ईवीएम खराब होने पर देरी से शुरू हुआ मतदान।
-दून के कुठाड़ ओर जाडला में ईवीएम खराब। कसौली के पनुह मतदान केंद्र पर भी ईवीएम खराब।
-सोलन के आनजी 107 नंबर बूथ पर भी ईवीएम खराब, वोटर परेशान।

-जयसिहपुर विधानसभा के पोलिंग बूथ मझैरनू 7 में ईवीएम में तकनीकी खराबी आ जाने से 8:30 बजे शुरू हुआ मतदान।

-अर्की के चम्यावाल में ईवीएम खराब होने से नौ बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका।

-हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के लुद्दर महादेव में ईवीएम में खराबी के चलते मतदान देर से शुरू हुआ। 

-नालागढ़ के वार्ड 7 में ईवीएम एक घंटे से खराब।

- ज‍िला कांगड़ा के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों जाच्छ,  लोहारपुरा,  गनोह व सुल्याली में ईवीएम मशीनों के खराब होने के कारण कुछ समय तक मतदान प्रभावित रहा।

-चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र जगत पोलिंग बूथ पर सवा एक बजे मतदान शुरू हो पाया। यहां ईवीएम खराब हो गई थी।

ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

-लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के लाहल घाटी के सलपट गांव के बूथ टू में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीण सड़क न बनने से खफा। 

-मंडी जिले के धर्मपुर हलके के संधोल में 5 बूथ पर नहीं पड़े वोट। लोगों ने यहां मतदान के बहिष्कार का एलान कर रखा है। 

पीएम मोदी ने की ज्यादा मतदान करने की अपील

मतदान शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मुताबिक, हिमाचल में अगली सरकार भी कांग्रेस की होगी।

धूमल बोले, 60 से अधिक सीटें मिलेंगी

इस बीच, भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में हमारा लक्ष्य 50 से अधिक सीटें प्राप्त करना था, लेकिन अब हम समाज के सभी वर्गों से इतना समर्थन प्राप्त कर रहे हैं, हम उम्मीद करते हैं कि यह 60 से अधिक हो जाए।

लोगों ने कांग्रेस से छुटकारा पाने के लिए मन बनायाः अनुराग ठाकुर

हमीरपुर के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के मुताबिक, लोगों ने कांग्रेस से छुटकारा पाने के लिए अपना मन बनाया है, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश को लूट लिया है। राज्य को एक वरिष्ठ नेता की जरूरत है जैसे धूमल जी।
 

हिमाचल चुनाव एक नजर

कुल सीटें 68

प्रत्याशी 337

पुरुष प्रत्याशी 318

महिला प्रत्याशी 19

कुल मतदाता 50,25,941

पुरुष मतदाता 25,68,761

महिला मतदाता 24,57,166

ट्रांसजेंडर मतदाता

14 सबसे ऊंचा मतदान केंद्र (हिक्किम)

14567 फीट सबसे कम ऊंचाई पर मतदान केंद्र (घालूवाल) 328 फीट।

हिमाचल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.