विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धूमल बोले-60 प्लस सीटें जीतेंगे, वीरभद्र को पूर्ण बहुमत की उम्मीद

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 09 Nov 2017 11:56 AM (IST)Updated: Thu, 09 Nov 2017 04:44 PM (IST)

धूमल बोले, हिमाचल चुनाव में 60 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद है। जबकि वीरभद्र को भी पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद है।

धूमल बोले-60 प्लस सीटें जीतेंगे, वीरभद्र को पूर्ण बहुमत की उम्मीद
धूमल बोले-60 प्लस सीटें जीतेंगे, वीरभद्र को पूर्ण बहुमत की उम्मीद

शिमला, जेएनएन। हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। मतों की गिनती 18 दिसंबर को होगी। इस चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बीच, जानिए, किसने क्या कहाः

हमें पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद है। अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी।

-वीरभद्र सिंह, मुख्यमंत्री

---

हमारा लक्ष्य 50 सीटों का था, लेकिन अब जब हमें इतना समर्थन मिल रहा है तो हमें 60 से अधिक सीटों की उम्मीद है।

-प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के सीएम उम्मीदवार

-

आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश में मतदान का दिन है। मेरी विनती है कि सभी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें। 

-नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

---

मतदान को लेकर भाजपा में भारी जोश है। जनता इस बार कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी। जनता को कुशासन से मिलेगी मुक्ति।

-जेपी नड्डा, स्वास्थ्य मंत्री

---

लोगों ने अब कांग्रेस से छुटकारा पाने की सोच ली है। इस राज्य को धूमल जी जैसे नेता की जरूरत है, क्योंकि यह राज्य पहले से ही 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है।

- अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद

---

हिमाचल कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है। 1990 का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया। लोगों में भ्रष्टाचार के प्रति गुस्सा।

-शांता कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता   

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

आनंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री

---

यह भी पढ़ेंः हिमाचल इलेक्शन 2017: अब तक 13.72 फीसद मतदान