विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश के पहले मतदाता श्‍याम सरन नेगी ने क‍िन्‍नौर में क‍िया मत का प्रयोग

By Munish DixitEdited By:
Published: Thu, 09 Nov 2017 03:49 PM (IST)Updated: Thu, 09 Nov 2017 04:07 PM (IST)

देश के प्रथम मतदाता श्‍याम सरन नेगी ने भी आज ह‍िमाचल प्रदेश व‍िस चुनाव में भाग ल‍िया। उन्‍हाेंने किन्नौर जिला के कल्पा गांव में मतदान क‍िया।

देश के पहले मतदाता श्‍याम सरन नेगी ने क‍िन्‍नौर में क‍िया मत का प्रयोग
देश के पहले मतदाता श्‍याम सरन नेगी ने क‍िन्‍नौर में क‍िया मत का प्रयोग

जेएनएन, श‍िमला। देश के प्रथम मतदाता श्‍याम सरन नेगी ने भी आज ह‍िमाचल प्रदेश व‍िस चुनाव में भाग ल‍िया। उन्‍हाेंने किन्नौर जिला के कल्पा गांव में मतदान क‍िया। जिला उपायुक्त एनके लटठ खुद श्याम सरण नेगी को उनके गांव लेने गए तथा वहां से उन्‍हें पूरे सम्‍मान के साथ पोल‍िंग बूथ तक लेकर आए।

पोलिंग बूथ नंबर 51 कल्पा पर में उनका टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया गया। श्याम सरन नेगी ने
वोट डालने के बाद कहा कि सशक्त व्यक्ति को बागडोर सौंपना जरूरी है। इसलिए वह मतदान करने के लिए आए हैं जिससे प्रदेश का बेहतर विकास हो सके और हर मतदाता का यह दायित्व बनता है कि अपनी सोच समझ के आधार पर और प्रत्याशियों का चयन कर मतदान करें। मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी और जैसे ही श्याम सरन नेगी रेड कार्पेट पर अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए आए तो तालियों के साथ
उनका स्वागत किया गया। श्‍याम सरण नेगी की आयु 100 साल से अधिक है।