Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तिहाड़ जेल में कैदी ने महिला डॉक्टर को छेड़ा, मामला दर्ज

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Fri, 02 Oct 2015 07:35 PM (IST)

    देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदी द्वारा महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना गुरूवार उस वक्त घटी जब जेल के अंदर ड्यूटी पर जा रही महिला डॉक्टर के साथ हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे गुरमीत

    नई दिल्ली। देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदी द्वारा महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना गुरूवार उस वक्त घटी जब जेल के अंदर ड्यूटी पर जा रही महिला डॉक्टर के साथ हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे गुरमीत नाम के कैदी ने छेड़छाड़ की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्मी अंदाज में जेल वैन के भीतर भिड़े कैदी, 2 की मौत 5 घायल

    महिला डॉक्टर कंट्रोल रूम के सामने बने अपने ऑफिस की तरफ जा रही थी, तभी जेल नंबर तीन के कैदी ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया।

    छेड़छाड़ की इस घटना के बाद महिला डॉक्टर और उनके पति पुलिस के पास गए। पुलिस ने हरी नगर थाने में आरोपी गुरमीत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। गुरमीत सुल्तानपुरी का रहने वाला है और हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

    तिहाड़ जेल में चलता है नीरज बवाना गैंग का राज, जेल में सक्रिय है 22 गैंग