Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Mon, 22 May 2017 09:52 PM (IST)

    मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राजधानी के तापमान में कमी का अनुमान व्यक्त किया है।

    दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

    नई दिल्ली [जेएनएन]। प्रचंड धूप, गर्म हवा के थपेड़े और गर्मी से परेशान दिल्ली वालों के लिए सप्ताह का आखिरी दिन सुकून भरा रहा। रविवार को दिन भर बादलों की सूरज से आंख मिचौली चलती रही। शाम को तेज हवा चली और झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में कमी आई और लोगों ने राहत की सांस ली। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगभग 70 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा और अंधड़ से कई जगह पेड़ गिरे और सड़क पर होर्डिंग मुसीबत बनी। सड़कों पर अंधेरा होने के कारण लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। अवकाश का दिन होने के कारण सड़कों पर गाड़ियां कम थीं लेकिन आईटीओ, विकास मार्ग, धौला कुंआ, एम्स सहित कुछ स्थानों पर लोग जाम से दो चार हुए।

    यह भी पढ़ें: बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की बारिश, पड़े ओले

    मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती हवाओं के प्रभाव और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी और उसके निकटवर्ती क्षेत्र मे बदलाव दर्ज किया गया। यह स्थिति अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है। बारिश के कारण शाम को पांच बजे राजधानी का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य था।

    राजधानी में सबसे अधिक तापमान पालम का 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे अधिक बारिश आया नगर में 8 मिमी दर्ज की गई। स्काई मेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का कहना है कि पश्चिम में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण चक्रवाती हवाओं का प्रभाव पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बना है। जिसके कारण तेज हवा, बारिश और धूल भरी आंधी आई है। यह स्थिति अगले दो दिन तक बनी रह सकती है।

    यह भी पढ़ें: मौसम का बदला मिजाज, धूल की चादर में ढकी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश

    यह मानूसन से पहले की स्थिति है इससे तापमान में बहुत बढोतरी नहीं होती है। चक्रवाती हवाओं के प्रभाव के कारण यह स्थिति सुबह या शाम को ही होती है। दिन में तेज धूप होगी लेकिन शाम को या सुबह धूल भरी आंधी या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रविवार की शाम अनुमानत: राजधानी में सबसे अधिक हवा की गति 60-70 किलोमीटर तक की रही होगी। यह हर क्षेत्र में अलग अलग हो सकती है।

    राजधानी में आ‌द्रता का स्तर अधिकतम 65 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 30 फीसद दर्ज किया गया।
    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के मौसम के बारे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।