Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी का झांसा देकर 3 साल किया दुष्कर्म, फिर सामने आया हैरान करने वाला सच

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Mon, 22 May 2017 09:51 PM (IST)

    युवक ने दूसरी जगह शादी करने के बाद भी दो महीने तक युवती को धोखा दिया और उसका शारीरिक शोषण किया।

    शादी का झांसा देकर 3 साल किया दुष्कर्म, फिर सामने आया हैरान करने वाला सच

    फरीदाबाद [जेएनएन]। कौराली गांव में रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दिल्ली निवासी युवती का तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। आरोपी युवक ने दूसरी जगह शादी करने के बाद भी दो महीने तक युवती को धोखा दिया और उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी युवक की हरकतों से परेशान युवती ने तंग आकर महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक दिल्ली में रहने वाली एक युवती ने शिकायत में कहा है कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है। कुछ साल पहले उसकी यहां कौराली गांव में रहने वाले मनोज से जान पहचान हो गई थी। कुछ ही दिनों की दोस्ती में उसका मनोज के साथ मिलना जुलना शुरू हो गया था। दोनों फोन पर भी एक दूसरे से बातचीत करते थे।

    यह भी पढ़ें: पूर्व प्रेमी की हरकत से महिला डॉक्टर बेबस, पुलिस तक पहुंचा मामला

    करीब तीन साल पहले एक दिन मनोज ने उसे बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब है। यह जानकर युवती मनोज की मां को देखने के लिए उसके घर आई। घर पहुंचकर उसने मनोज से उसकी मां के बारे में पूछा तो उसने बताया कि कमरे में है।

    युवती कमरे के अंदर गई तो मनोज भी पीछे आ गया है और दरवाजे की कुंडी को अंदर से बंद कर लिया, जिसके बाद मनोज ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। युवती ने विरोध करने का प्रयास किया तो मनोज ने उसे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। इसके बाद मनोज धमकी देकर लगातार युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। 

    यह भी पढ़ें: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, IPL मैच में सट्टा लगाते 7 सटोरिये गिरफ्तार