अपनी साजिश में सफल रहा मामा, भांजे की नवविवाहिता पर गंदी नजर
आरोपी भांजे के पड़ोस में रहता था। शादी के बाद वह भी भांजे के परिवार के साथ ही रहने लगा। शादी के 20 दिन बाद ही आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। पति व सास ...और पढ़ें

दिल्ली [ जेएनएन ]। मयूर विहार इलाके में मामा ससुर ने रिश्तों को तार-तार करते हुए नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत जब उसने पति से की तो वह उसे मायके छोड़ आया।
पीडि़ता ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराने के बाद उसकी शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी ने ही करीब दो महीने पहले उसकी शादी अपने भांजे से करवाई थी।
यह भी पढ़ेंः दरिंदगीः एक-दूसरे के सामने पहले मां फिर बेटी को बनाया हवस का शिकार
18 वर्षीय पीडि़ता परिवार के साथ मयूर विहार इलाके में रहती है। कुछ समय पहले आरोपी उनके घर आया और त्रिलोकपुरी निवासी अपने भांजे से शादी के लिए पीडि़ता के परिवार को राजी कर लिया। 14 अप्रैल को शादी हो गई।
यह भी पढ़ें: जानिए, युवती ने NRI को कैसे फंसाया अपनी जाल में, दास्तां सुन दंग रह गए साहब
तब तक आरोपी भांजे के पड़ोस में रहता था। शादी के बाद वह भी भांजे के परिवार के साथ ही रहने लगा। शादी के 20 दिन बाद ही आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। पति व सास को बताने पर उन लोगों ने यकीन नहीं किया। 26 मई को पीडि़ता ससुराल में अकेली थी।
यह भी पढ़ें: नाबालिग ने मां को बताई फैक्ट्री मालिक की करतूत, बोली- रोज करता है रेप
इसी दौरान आरोपी जबरन उसके कमरे में दाखिल हो गया। उसने जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
जब पीडि़ता ने आपबीती पति और सास को बताई तो उन्होंने उल्टा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। दो जून को उसका पति उसे मायके में छोड़ गया। तीन जून को पीडि़त परिवार की तरफ से थाने में शिकायत दी गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।