Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नातिन का शोर सुन 70 साल की नानी ने लड़कों के ललकारा, स्कूटी छोड़ भागे मनचले

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Wed, 29 Nov 2017 09:33 PM (IST)

    छात्रा घर पहुंची और पीछा कर रहे मनचलो के बारे में अपनी नानी को बताया। इस पर छात्रा की नानी तुरंत घर से बाहर निकलकर आईं और लड़कों को ललकारा।

    नातिन का शोर सुन 70 साल की नानी ने लड़कों के ललकारा, स्कूटी छोड़ भागे मनचले

    फरीदाबाद [जेएनएन]। डबुआ कॉलोनी में 70 वर्षीय महिला के साहस को देख मनचले उलटे पैर भागने को मजबूर हो गए। मनचले वृद्धा की नातिन को छेड़ते हुए उनके घर तक पहुंचे थे। मनचले जिस स्कूटी पर आए थे, वो वृद्धा के पैर पर चढ़ा दी। इससे महिला का पैर तो टूट गया, पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वह मनचलों से भिड़ गईं। अपने को घिरता देख मनचले स्कूटी छोड़ भाग खड़े हुए। वृद्ध महिला को बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नानी ने लड़कों को ललकारा

    वृद्ध महिला की नातिन 11वीं कक्षा की छात्रा है। दोपहर 3 बजे वह स्कूल से लौट रही थी। जवाहर कॉलोनी के पास से एक स्कूटी पर दो युवकों ने छेड़खानी करते हुए छात्रा का पीछा शुरू कर दिया। छात्रा जल्दी से घर पहुंची और पीछा कर रहे मनचलो के बारे में अपनी नानी को बताया। इस पर छात्रा की नानी तुरंत घर से बाहर निकलकर आईं और उन लड़कों को ललकारा।

    महिला ने स्कूटी नहीं छोड़ी

    वृद्ध महिला को सामने देख मनचले स्कूटी लेकर भागने लगे, मगर वे उनके आगे अड़ गईं। इस दौरान दोनों ने स्कूटी महिला के पैर पर चढ़ा दी, जिससे उनका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया और स्कूटी भी गिर पड़ी। मनचले स्कूटी उठाकर भागने की फिराक में थे लेकिन महिला ने स्कूटी नहीं छोड़ी। ऐसे में लड़के स्कूटी छोड़कर भागने को मजबूर हो गए। तब तक आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और वे महिला को बादशाह अस्पताल लेकर पहुंचे।

    आरोपी गिरफ्तार 

    आरोप है कि 3 बजे ही पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दे दी गई थी लेकिन पुलिस ने तीन घंटे बाद घायल महिला के परिजनों से संपर्क किया। फिलहाल स्कूटी से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

    यह भी पढ़ें: इंटरपोल और नेपाल पुलिस की मदद से पकड़े गए मोबाइल फोन चोर

    यह भी पढ़ें: शादी से एक दिन पहले दुल्हन की अजब करतूत, जान कर हो जाएंगे हैरान