दो दिन बाद घर लौटी मासूम, सच्चाई जान सन्न रह गए परिजन...पढ़ें खबर
वसंत विहार में रहने वाली 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का जीजा है। फिलहाल बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली। वसंत विहार में रहने वाली 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का जीजा है। फिलहाल बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
ईद में नए कपड़े दिलााने के बहाने जीजा ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म
पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि 13 साल की किशोरी परिवार के साथ वसंत एन्क्लेव की रहने वाली है। उसके पिता ड्राईवर हैं। पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार को किशोरी अचानक लापता हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट वसंत विहार थाने में उसी दिन दर्ज कर ली गई थी।
बीकॉम पास पत्नी का कारनामा, किसान पति पर करवाए हमले और सास को पिलाया जहर
हालांकि पुलिस ने उस दिन लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। लेकिन अचानक पूरे मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब लड़की दो दिन बाद अपने घर लौट आई।
घर लौटने पर नाबालिग ने परिवार को बताया कि जीजा उसे अपने साथ राजस्थान स्थित बालाजी मंदिर ले गए थे। पीड़िता के मुताबिक इसी दौरान जीजा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।