विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म के बाद छात्रा के गर्भ में पल रहा था बच्चा, मां समझी मोटी हो गई

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 23 Aug 2015 08:01 AM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2015 03:25 PM (IST)

रेस्तरां मालिक ने दरिदंगी की हदें पार करते हुए 12वीं की छात्रा से दो बार दुष्कर्म किया। बदनामी के डर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रेस्तरां मालिक ने दरिदंगी की हदें पार करते हुए 12वीं की छात्रा से दो बार दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से छात्रा ने घर में कुछ नहीं बताया। जब किशोरी छात्रा का गर्भवती होने से पेट निकल आया, तो मां ने बेटी के मोटा होने के चलते जिम ज्वाइन करा दिया। कुछ दिनों पहले 12वीं की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है।

नौवीं की छात्रा से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म

मामला दिल्ली के रूप नगर का है। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने रेस्तरां मालिक राम कनौजिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिशु को अभी अस्पताल के आइसीयू में रखा गया है।

आरोपी का घर में आना जाना था

आरोपी राम कनौजिया (46) कमला नगर का रहने वाला है और छात्रा के जानने के साथ उसका घर पर भी आना जाना था। राम का उसी इलाके में रेस्तरां भी है। घर में आरोपी के आने-जाने के क्रम में उसने किशोरी के साथ दो बार दुष्कर्म किया।

छात्रा से दुष्कर्म में बीएससी छात्र पर मुकदमा

इसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। कुछ दिनों पहले किशोरी के कमर में तेज दर्द होने पर परिजनों ने उसे उत्तरी जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अल्ट्रासाउंड करने पर डॉक्टरों को किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिली।

अपहरण कर छात्रा से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

इसके बाद वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसव रोग विशेष की देखरेख में किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने दिल्ली महिला आयोग को इसकी जानकारी दी। पुलिस जांच में पता चला कि राम कनौजिया ने किशोरी के साथ दो बार दुष्कर्म किया था।

नहीं था पता इसलिए मां नियमित स्कूल भेजती थी

पुलिस को दिए बयान में किशोरी के परिजनों का कहना है कि उन्हें यह पता ही नहीं चला कि किशोरी गर्भवती है। शुरू में लगा कि उसका मोटापा बढ़ रहा है। इस पर उसे जिम ज्वाइन करा दिया गया। उसका स्कूल आना-जाना लगा रहा।

चलती कार में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

हाल ही में पैरों में सूजन आने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि हो सकता है कि जिम जाने की वजह से पैरों में सूजन आ गई हो। इसलिए परिजनों ने किशोरी को जिम भी भेजना बंद कर दिया था।