विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाम होते ही महिलाओं की तलाश में छिप कर बैठ जाते 'भेड़िए'...पढ़ें खबर

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 12 Jan 2016 07:12 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2016 02:02 PM (IST)

फरीदाबाद के होडल इलाके में विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को उस वक्त अंजाम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फरीदाबाद। होडल के भिडूकी गांव में विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घर से गुम हुई युवती ने पुलिस को किया फोन, कहा- पापा करते हैं गंदी हरकत

पुलिस की दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि दस जनवरी की शाम जब वह अपने प्लॉट से घर लौट रही थी तभी भिडूकी गांव में रहने वाले महेश नाम के शख्स ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को बताई नाबालिग पड़ोसी की करतूत...पढ़ें खबर

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचने पर पूूरी आपबीती परिजनों को बताई जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।