विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को बताई नाबालिग पड़ोसी की करतूत...पढ़ें खबर

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 06 Jan 2016 03:40 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2016 09:42 PM (IST)

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में नाबालिग पड़ोसी द्वारा 8 वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। यमुनापार के खजूरी खास इलाके में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता 8 वीं कक्षा की छात्रा है जबकि आरोपी 11वीं कक्षा का छात्र है। आरोपी छात्र पीड़िता का पड़ोसी बताया जा रहा है।

मां का अश्लील वीडियो देखने के बाद बेटे ने खा लिया जहर

पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। छात्र की हरकतों से परेशान होने पर छात्रा ने पूरी बात परिजनों को बताई जिसके बाद आरोपी छात्र को खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

पिता के मोबाइल फोन पर भेजा मैसेज, लिखा था- 'तेरी बेटी कॉल गर्ल'

पीड़ित छात्रा के परिजनों का आरोप है कि 20 दिसम्बर को आरोपी पड़ोसी उनके घर में घुस आया और उसने डरा-धमका कर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से ही वह उससे दोबारा दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। नए साल पर रात के वक्त भी उसने जबरन पीड़ित छात्रा को पकड़ा और उससे दुष्कर्म की कोशिश की।