विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी कर गोवा और नेपाल में करते थे मस्ती, गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 03:21 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2017 09:42 PM (IST)

पुलिस ने चोरी की आठ बाइक, एक कार, एक तमंचा, दो कारतूस व एक मास्टर चाबी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में विपिन उर्फ सैम स्नातक कर चुका है।

दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी कर गोवा और नेपाल में करते थे मस्ती, गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी कर गोवा और नेपाल में करते थे मस्ती, गिरफ्तार

नई दिल्ली [जेएनएन]। पूर्वी जिला पुलिस की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने वाहन चोरी के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी करते थे। इसके बाद गोवा और नेपाल जाकर मौज मस्ती करते थे।

पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आरिफ सैफी (22), चांद उर्फ चंदू (30), सलमान (22), विपिन उर्फ सैम (25) और संदीप (22) के रूप में हुई है। इस गिरोह का सरगना आरिफ बताया जा रहा है।

स्नातक कर चुका है एक आरोपी

पुलिस की मानें तो पकड़े गए आरोपी गाजियाबाद से कैब में वाहन चोरी करने आते थे। एक ही जगह से एक बार में तीन से चार वाहन चोरी करने के बाद उन्हेंं ठिकाने लगा देते थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की आठ बाइक, एक कार, एक तमंचा, दो कारतूस व एक मास्टर चाबी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में विपिन उर्फ सैम स्नातक कर चुका है।

यह भी पढ़ें: रिश्तेदार कर रहा था ब्लैकमेल, डांस टीचर और 16 वर्षीय छात्रा ने खा लिया जहर

पुलिस को मिली जानकारी

पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह के मुताबिक, रविवार को सूचना मिली थी कि वाहन चोरों का एक गिरोह चांद सिनेमा कल्याणपुरी के पास आने वाला है। इस पर एसीपी वाइके त्यागी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर डीपी सिंह सहित अन्य लोगों की टीम गठित की गई। इसी दौरान सेंट्रो कार सवार चांद उर्फ चंदू, आरिफ सैफी और सलमान को दबोच लिया गया। जांच में पता चला कि सेंट्रो कार गीता कॉलोनी इलाके से चोरी हुई थी। आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह के दो अन्य सदस्यों विपिन और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया।

कैब में आते थे गाजियाबाद से दिल्ली

आरोपियो ने बताया है कि वे लोग तीन से चार की संख्या में गाजियाबाद से दिल्ली कैब में आते थे। एक इलाके से एक समय में तीन से चार वाहन चोरी करने के बाद सभी वापस गाजियाबाद लौट जाते थे। चोरी की बाइक और कार को नंदग्राम, गाजियाबाद की पार्किंग में खड़ा कर देते थे और बाद में इनके पा‌र्ट्स खोलकर इन्हें बेच दिया जाता था। इससे मिली रकम से आरोपी अय्याशी करते थे। आरोपियों ने बताया कि वे गोवा और नेपाल जाकर जुआ खेलते थे।

यह भी पढ़ें: नाबालिक लड़की के साथ करता था दुष्कर्म, पत्नी देती थी पति का साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।