विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिक लड़की के साथ करता था दुष्कर्म, पत्नी देती थी पति का साथ

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 04 Feb 2017 03:58 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2017 05:33 PM (IST)

अरमान ने लड़की को कैद कर कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया, इस दौरान अरमान की पत्नी हसीना ने भी उसका साथ दिया।

नाबालिक लड़की के साथ करता था दुष्कर्म, पत्नी देती थी पति का साथ
नाबालिक लड़की के साथ करता था दुष्कर्म, पत्नी देती थी पति का साथ

नई दिल्ली [जेएनएन]। छत्तीसगढ़ की नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे बेचने वाले दो मानव तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पहचान मोहम्मद अफरोज और पप्पू यादव के रूप में हुई है। पुलिस गैंग के अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी 15 वर्षीय लड़की पिछले साल अक्टूबर में अपने किसी रिश्तेदार के घर ट्रेन से जा रही थी। गलती से वह दूसरी ट्रेन में बैठ गई और भटककर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गई।

स्टेशन पर लड़की को परेशान देखकर अरमान नाम का एक युवक सही ट्रेन पकड़वाने का झांसा देकर उसे सराय काले खा स्थित अपने घर ले गया। अरमान ने लड़की को कैद कर कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया, इस दौरान अरमान की पत्नी हसीना ने भी उसका साथ दिया। कई बार दुष्कर्म करने के बाद अरमान ने नाबालिग लड़की राजस्थान निवासी पप्पू यादव को 70 हजार रुपये में बेच दिया।

यह भी पढ़ें: स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग बेटी के साथ पिता करता था दुष्कर्म, यूं खुली पोल

यह भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म मामला: नहीं पकड़े गए दरिंदे, गांव लौटना चाहते हैं पीड़ित