विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग बेटी के साथ पिता करता था दुष्कर्म, यूं खुली पोल

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 03 Feb 2017 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2017 03:05 PM (IST)

पीड़िता ने हिम्मत कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद वारदात का पता चला। पुलिस ने पीड़िता के के बयान ...और पढ़ें

स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग बेटी के साथ पिता करता था दुष्कर्म, यूं खुली पोल
स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग बेटी के साथ पिता करता था दुष्कर्म, यूं खुली पोल

नई दिल्ली [जेएनएन]। शालीबार बाग इलाके में एक शख्स अपनी नाबालिग बेटी से पिछले चार साल से दुष्कर्म कर रहा था। इसके लिए आरोपी ने इलाके में एक कमरा भी किराए पर ले रखा था। आरोपी पीड़िता को स्कूल छोड़ने के बहाने घर से लेकर वहां जाता और वारदात को अंजाम देता।

बृहस्पतिवार को पीड़िता ने हिम्मत कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद वारदात का पता चला। पुलिस ने पीड़िता के के बयान पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: मालवीय नगर में बदमाशों ने बेटी के सामने पिता को मारी गोली

17 वर्षीय छात्रा परिवार के साथ बीसी ब्लॉक शालीमार बाग में रहती है। परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा 8 साल और एक महीने की दो छोटी बहन हैं।

पीड़िता का पिता ज्योतिषी है। बृहस्पतिवार दोपहर 12.30 बजे पीड़िता ने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल कर दुष्कर्म की शिकायत की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म मामला: नहीं पकड़े गए दरिंदे, गांव लौटना चाहते हैं पीड़ित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।