Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मासूम से कहता था आरोपी,' दुष्कर्म के बारे में मम्मी को न बताना, वरना... '

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 14 Sep 2015 03:40 PM (IST)

    आनंद पर्वत इलाके में छह साल की बच्ची के साथ 50 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। वह कई महीने से बच्ची को अपने घर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें भी कर रहा था। विरोध करने पर बच्ची को बुरी तरह डराते हुए कहता था कि अगर वह यह बात

    नई दिल्ली। आनंद पर्वत इलाके में छह साल की बच्ची के साथ 50 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। वह कई महीने से बच्ची को अपने घर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें भी कर रहा था। विरोध करने पर बच्ची को बुरी तरह डराते हुए कहता था कि अगर वह यह बात मम्मी को बताएगी, तब वह उसे पंखे से लटका कर मार डालेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मॉर्निंग वॉक पर गई लड़की का अपहरण कर रात भर दुष्कर्म

    धमकी से बच्ची डरी-सहमी रहती थी और अपने परिजनों को आपबीती नहीं बता पा रही थी। कल अधेड़ के घिनौनी हरकत करने के दौरान बच्ची ने जब रोना शुरू कर दिया तब पड़ोस की महिला के कमरे में झांक कर देखा तो वह पकड़ा गया। महिला ने बच्ची के घर जाकर उसकी मां को घटना की जानकारी दी।

    FACEBOOK पर गूंजा मामला, पीड़िता से पुलिस बोली, 'मैडम इब घणीं रात होगी कल'

    इसके बाद बच्ची की मां ने आनंद पर्वत थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी नंद किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, पोस्को एक्ट, जान से मारने की धमकी व जबरन बंधक बनाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नंद किशोर को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया है।

    दुष्कर्म के बाद छात्रा के गर्भ में पल रहा था बच्चा, मां समझी मोटी हो गई

    घटना से डरी बच्ची को दिल्ली महिला आयोग की काउंसलर ने घंटों काउंसिल की तब वह सदमे से उबर पाई। पुलिस के मुताबिक 50 वर्षीय नंद किशोर नेहरू विहार में गली नंबर 10 में रहता है। बच्ची के पिता ट्रक चालक हैं। बच्ची परिजनों के साथ पहले नंद किशोर की गली में ही किराये पर रहती थी।

    दुष्कर्म पीड़िता की दास्तां सुन भर आईं आंखें, कोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला

    वह पास के एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। एक ही गली में रहने के दौरान आरोपी का बच्ची के घर आना जाना था। जब वह दूसरी गली में चली गई तब भी वह गलत नीयत से उसके घर आता जाता रहा।

    दहेज में कार न लाने पर पत्नी से कहा, 'जाकर पड़ोसी से बनाओ संबंध '

    कई महीने से आरोपी बच्ची के घर आकर किसी न किसी बहाने उसे अपने घर लेकर आ जाता था और कमरा बंद कर अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर वह बच्ची को बुरी तरह डरा देता था।