विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दहेज में कार न लाने पर पत्नी से कहा, 'जाकर पड़ोसी से संबंध बनाओ'

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 26 Aug 2015 01:23 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 26 Aug 2015 09:18 PM (GMT+05:30)

दहेज प्रताड़ना के अजीब-ओ-गरीब मामले में ससुराल वालों की करतूत ने इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया। ससुराल वालों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नोएडा। दहेज प्रताड़ना के अजीब-ओ-गरीब मामले में ससुराल वालों की करतूत ने इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया। ससुराल वालों ने बहू से दहेज में कार लाने को कहा। कार लाने में असमर्थ बहू को ससुराल वालों ने पड़ोसी युवक से संबंध बनाने के लिए कह दिया। हालांकि, काफी जोर डालने के बावजूद वह इसके लिए तैयार नहीं हुई।

जमीन का लालच देकर जेठ 10 साल तक करता रहा यौन शोषण

इस अमानवीय घटना में पुलिस का क्रूर चेहरा भी सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कोई ध्यान ही नहीं दिया। अाखिरकार उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। रिश्तों को तार-तार करने वाली यह घटना जेवर इलाके की है।

महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिन बाद ही महिला के ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले महिला को परेशान करने लगे। ज्यादती का आलम यह हो गया कि महिला का पति आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा।

विदेशी महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस की थी दरिंदगी

हद तो तब हो गई जब करीब आठ महीने पहले पति ने अपनी पत्नी से पड़ोसी युवक से अवैध संबंध बनाने को कहा। जब उसने ऐसा करने से मरना कर दिया उसके पति ने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया।

महिला ने अपने मायके में आपबीती बताई। महिला ने अपने पिता के साथ जेवर पुलिस से पति की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को जेवर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है।