विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में जिंदा मोर्टार शेल मिलने से हडकंप, NSG का सर्च ऑपरेशन जारी

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 28 Jan 2017 12:33 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2017 07:43 PM (IST)

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक विनाशकारी मोर्टार शेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मौके पर एनएसजी की टीम पहुंच गई है।

दिल्ली में जिंदा मोर्टार शेल मिलने से हडकंप, NSG का सर्च ऑपरेशन जारी
दिल्ली में जिंदा मोर्टार शेल मिलने से हडकंप, NSG का सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के किंशनगढ़ गांव में एक मोर्टार शेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। बम वाली जगह को खाली करा कर उसकी घेराबंदी कर दी गई है। पूरे इलाके को सील करते हुए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी तैनात कर दिया गया है।

इस बीच मौके पर एनएसजी की टीम भी पहुंच गई है। एनएसजी की टीम ने इलके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सर्च आपरेेशन में खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। मोर्टार शेल सेक्टर-A के पास गैशाला मंदिर से सटे कूड़ेदान में मिला है। खबरों के मुताबिक यह मोर्टार शेल काफी पुराना है जिसे फिलहाल मौके से हटा लिया गया है।

दिल्ली में जिंदा मोर्टार शेल मिलने से हडकंप, देखें तस्वीरें