यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुश्किल में BJP, बिसाहड़ा कांड में 10 में से 7 आरोपी भाजपा नेता के रिश्तेदार
दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोमांस की अफवाह के चलते मारे गए इकलाख की हत्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ...और पढ़ें

नोएडा। दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोमांस की अफवाह के चलते मारे गए इकलाख की हत्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) घिरती नजर आ रही है। हत्या के आरोप में जिन 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें से 7 आरोपी भाजपा कार्यकर्ता के करीबी रिश्तेदार हैं। इनमें मु्ख्य आरोपी विशाल भी शामिल है, जो भाजपा कार्यकर्ता संजय राणा का बेटा है।
मदद के लिए इकलाख ने हिंदू दोस्त को किया था आखिरी फोन
सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार
पुलिस के एक आलाधिकारी ने खुद स्वीकार किया है कि आरोपियों के न केवल आपस में संबंध है, बल्कि कई तो आपस में रिश्तेदार भी हैं। 10 आरोपियों में से छह युवक ऐसे हैं, जिनका आपस में भाई का संबंध है। गौरव-सौरव, विवेक-सचिन और हरिओम-श्रीओम आपस में भाई हैं।
बिसाहड़ा कांडः हिंदुओं की मदद से हुई थी 20 मुस्लिम बेटियों की शादी
विशाल व शिवम गिरफ्तार
बिसाहड़ा बवाल में अपनी किरकिरी होते देखकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। विशाल भाजपा कार्यकर्ता संजय राणा का बेटा है। विशाल के साथ पुलिस ने शिवम को भी गिरफ्तार किया है।
नफरत पर भारी गंगा-जमुनी तहजीब, साथ मनेगी ईद-दिवाली
सभी आरोपी 18-24 साल के
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी युवा हैं और इनकी उम्र 18-24 साल के बीच है। आरोपियों में ज्यातार पढ़ाई कर रहे हैं, तो कुछ काम-धंधे में जुटे हैं। पुलिस भी हैरान है कि इन सभी पर इससे पहले कोई मामला भी दर्ज नहीं हुआ है।
आरोपी एक-दूसरे के पड़ोसी
यह कम ताज्जुब की बात नहीं कि सभी आरोपी न केवल रिश्तेदार हैं, बल्कि एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। इतना ही नहीं, एक ही समुदाय से ताल्लुक भी रखते हैं।
पुलिस से बहस हुई थी, इसलिए बेटे को फंसा दिया
इकलाख की हत्या में मुख्य आरोपी विशाल के पिता ने संजय राणा ने अपने बेटे को पूरी तरह से बेकसूर बताया है। संजय का कहना है कि घटना के बाद एकतरफा कार्रवाई को लेकर मेरी पुलिस से बहस हुई थी, इसलिए पुलिस ने मेरे बेटे को फंसाया है।
FIR पर भाजपा का यूपी सरकार पर हमला
इकलाख की हत्या में शामिल 10 आरोपियों में से 7 के भाजपा नेता के रिस्तेदार होने पर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस पर हमलावर रुख अपनाते हुए प्रदेश की समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि राज्य सरकार भाजपा को बदनाम करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को फंसा रही है।
गौरतलब है कि इकलाख के परिवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए 45 लाख रुपये का एलान किया था। साथ ही कहा था कि कुछ लोग राजनीति को अंजाम दे रहे हैं।' उन्होंने कहा था कि पता नहीं, किसने यह जहर घोला, लेकिन परिवार को न्याय जरूर मिलेगा और दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी। परिवार की पूरी मदद की जाएगी।
गौरतलब है कि दादरी के बिसाहड़ा गांव में भीड़ ने इस वायुसेना कर्मी के 50 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि यह अफवाह उड़ी थी कि उसने और उसके परिवार ने गोमांस खाया और घर में रखा था।
