दिल्लीः 24 महिला पुलिसकर्मियों ने इंस्पेक्टर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
इंस्पेक्टर के खिलाफ महिला पुलिसकर्मियों ने यौन उत्पीड़न करने और करियर खराब करने की धमकी देने तक का आरोप लगाया है। वह शारीरिक अंगों को लेकर भी टिप्पणी ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के मद्देनजर पहली बार महिला पीसीआर वैन लॉन्च कर इतिहास रचने वाली दिल्ली पुलिस की यह हकीकत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम दावे करने वाली दिल्ली पुलिस के इंचार्ज इंस्पेक्टर पर 24 महिला पुलिसकर्मियों से उत्पीड़न का आरोप लगा है। महिला पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर कई महीने से उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहा है।
ये हैं आरोप
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इंस्पेक्टर के खिलाफ महिला पुलिसकर्मियों ने अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने, यौन उत्पीड़न करने और करियर खराब करने की धमकी देने तक का आरोप लगाया है। वह शारीरिक अंगों को लेकर भी टिप्पणी करता था।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ महिला की अजब कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे आप
24 महिला पुलिसकर्मियों ने अपने ही इंचार्ज इंस्पेक्टर के खिलाफ उत्पीड़न की लिखित शिकायत कमिश्नर, डीसीपी से लेकर महिला अपराध सेल और विजिलेंस तक को दी है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करना तो दूर दिल्ली पुलिस मामला तक नहीं दर्ज कर रही है।
कोई कार्रवाई होती नहीं देखकर अब इन 24 महिला पुलिसकर्मियों ने दिल्ली महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है।
महिला आयोग आया हरकत में
24 महिला पुलिसकर्मियों की शिकायत सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी इंस्पेक्टर दिल्ली के सिविल लाइन इलाके के रसद एवं आपूर्ति विभाग में तैनात एसबी यादव है।
युवती से 10 साल तक होता रहा गैंगरेप, कई शहरों में सात बार बिकी
वहीं, पुलिस विभाग का कहना है कि शिकायतों की जांच विजिलेंस ब्रांच और यौन उत्पीड़न जांच कमेटी कर रही हैं। दोषी पाए जाने पर संबंधित इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।