विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सचिन में अभी भी रनों की जबरदस्त भूख: चेतन

By Edited By:
Published: Wed, 11 Sep 2013 09:17 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2013 06:45 PM (IST)

कोई क्रिकेटर मीडिया से मुखातिब हो और सचिन तेंदुलकर का जिक्र न आए, ऐसा हो नहीं सकता। बुधवार को यहां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अरुण सिंह, पटना। कोई क्रिकेटर मीडिया से मुखातिब हो और सचिन तेंदुलकर का जिक्र न आए, ऐसा हो नहीं सकता। बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने आए पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान को भी मास्टर ब्लास्टर के संन्यास से जुड़े सवालों से जूझना पड़ा। उन्होंने कहा कि तेंदुलकर में अभी भी रनों की जबरदस्त भूख है और वह फिलहाल क्रिकेट को अलविदा नहीं कहने जा रहे।

पढ़ें: सचिन के 200वें टेस्ट मैच पर अब गांगुली भी बोल पड़े

चौहान ने कहा कि वर्ष के अंत में भारत को दक्षिण अफ्रीका के कड़े दौरे पर जाना है जहां सचिन के क्लास और अनुभव की टीम को सख्त जरूरत होगी। इसके बाद भी वह जब तक चाहेंगे क्रिकेट खेलते रहेंगे। सचिन जैसे क्रिकेटर को संन्यास के विषय पर किसी की सलाह की जरूरत नहीं। फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए वह सही समय पर स्वयं क्रिकेट को छोड़ने का फैसला करेंगे।

चेतन ने कहा कि बीसीसीआइ वेस्टइंडीज को भारत दौरे पर बुला रहा है तो इसके पीछे मकसद सिर्फ धन कमाना है, क्योंकि बोर्ड को घरेलू सीरीज से ही अच्छा रेवेन्यू हासिल होता है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बाद भारत को अधिकांश सीरीज विदेशों में ही खेलनी हैं। यहां तक कि सोने के अंडे देने वाली मुर्गी आइपीएल का आयोजन भी आम चुनाव के कारण अगले वर्ष विदेश में ही होने की संभावना है। चुनावों को देखते हुए हमने आइपीएल की तिथि बढ़ाने के लिए बीसीसीआइ से आग्रह किया है।

सुनील गावस्कर के साथ अपनी प्रारंभिक जोड़ी को याद करते हुए चेतन ने कहा कि हमारे आने से पूर्व विदेशी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को मुलायम चारा समझते थे। हमने इसे रोका। हमारी रणनीति पहले विदेशी गेंदबाजों को थकाने, फिर रन बटोरने की होती थी। दक्षिण अफ्रीका में यह रणनीति काफी कारगर साबित हो सकती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर