विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर बोले बड़बोले अजमल, सचिन के लिए यह क्या कह डाला..

By Edited By:
Published: Fri, 23 Aug 2013 01:59 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2013 09:43 PM (IST)

सइद अजमल बेशक आज दुनिया के शीर्ष स्पिनरों में एक हों और पाक क्रिकेट टीम की जान हों लेकिन उनके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सइद अजमल बेशक आज दुनिया के शीर्ष स्पिनरों में एक हों और पाक क्रिकेट टीम की जान हों लेकिन उनके एक बयान ने ऐसा बवाल खड़ा किया है कि शायद ही उन्हें अब भारतीय क्रिकेट फैंस माफ कर पाएं। अजमल ने अपने बड़बोले अंदाज में हमेशा की तरह इस बार भी बिना सोचे समझे बयान दिया और कह डाला कि सचिन तेंदुलकर को वनडे से संन्यास लेने के लिए अजमल ने ही उन्हें मजबूर किया।

पढ़ें: माइंड गेम में उस्ताद है यह पाकिस्तानी स्पिनर, आए दिन करते हैं ऐसा

सचिन एशिया कप 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 48 गेंदों में 52 रन बनाने के बाद अजमल का शिकार हुए थे, भारत ने वह मैच जीता तो था लेकिन सचिन ने उस मैच के कुछ ही समय बाद वनडे को अलविदा कहने का फैसला ले डाला। खबरों के मुताबिक पाक टीम के शीर्ष स्पिनर अजमल ने उस एक विकेट और 2011 विश्व कप मैच में सचिन के विकेट का हवाला देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैंने 2011 विश्व कप सेमीफाइनल में उनका (सचिन) का विकेट लिया जब वह 85 रन बना चुके थे। वह एक सुपरस्टार हैं, जैसा कि दुनिया उन्हें बुलाती है। उनके नाम तकरीबन 50 हजार अंतरराष्ट्रीय रन हैं, तो जाहिर सी बात है कि उनका विकेट लेकर मुझे खुशी होगी। एशिया कप 2012 में अपने आखिरी मुकाबले में उन्हें दूसरा गेंद खेलने में दिक्कत आ रही थी। मिस्बाह ने मुझसे कहा कि हम उनको (सचिन) स्लिप पर कैच करा सकते हैं। यूनुस खान स्लिप पर लग गए और सब कुछ प्लान के मुताबिक सफल हुआ। मैंने विश्व क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज का विकेट लिया और वह भी इतनी शानदार गेंद पर कि उन्हें (सचिन) वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने पर मजबूर होना पड़ा।'

पढ़ें: आइसीसी से भी रहा अजमल का छत्तीस का आंकड़ा

वैसे, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अजमल ने तेंदुलकर के बारे में कोई विवादित बयान दिया है। पिछले साल मार्च में भी सचिन को निशाना बनाते हुए अजमल ने कहा था कि तेंदुलकर दूसरा नहीं खेल पा रहे हैं जो यह संकेत है कि वह अपने करियर के अंत की तरफ बढ़ चुके हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर