विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजमल ने शुरू किया 'माइंड गेम'

By Edited By:
Published: Fri, 21 Dec 2012 09:38 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2012 10:11 PM (IST)

कराची। अभी भारत-पाक क्रिकेट सीरीज को शुरू होने में कुछ समय बाकी है लेकिन अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ होने वाली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कराची। अभी भारत-पाक क्रिकेट सीरीज को शुरू होने में कुछ समय बाकी है लेकिन अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले पाकिस्तानी आफ स्पिनर सईद अजमल ने माइंड गेम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह भारतीय बल्लेबाजों को अपनी गेंदों पर नचाने के लिए तैयार हैं।

अजमल ने कहा कि मैंने भारतीय बल्लेबाजों के लिए कुछ नई गेंदें तैयार की हैं और मैं भारतीय बल्लेबाजों से भिड़ने को उत्साहित हूं। मैं अपनी टीम के लिए विकेट हासिल करना चाहूंगा। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की मेरे सामने सचिन तेंदुलकर है या विराट कोहली। हालांकि इस स्पिनर का मानना है कि भारत की बल्लेबाजी मजबूत है और उनकी टीम के लिए यह सीरीज आसान नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भारत के पास टी20 और वनडे के लिए मजबूत बल्लेबाजी मौजूद है, जो हमारे लिए काफी चुनौती पेश करेंगे। पिछले साल टेस्ट, वनडे और टी20 के शीर्ष तीन गेंदबाजों में शुमार अजमल ने कहा कि भारत की बल्लेबाजी के लिए पिचों पर वह जी-जान लड़ाने को तैयार हैं। मेरा हमेशा मानना रहा है कि उच्च दर्जे का स्पिनर बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर भी विकेट हासिल कर सकता है।

एशिया कप और ट्वंटी20 विश्व कप में मिली हार के बाद अजमल ने आगामी सीरीज को बदले की सीरीज मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हर मैच एक नया मैच होता है। हमारी टीम मजबूत है और हम जानते हैं कि भारत को भारतीय जमीन पर हराना बहुत बड़ी उपलब्धि होगी इसलिए हम इस सीरीज को नए टूर्नामेंट के तौर पर ही देख रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर