विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहित को है टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का इंतजार

By Edited By:
Published: Thu, 12 Sep 2013 06:46 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2013 10:47 PM (IST)

अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर पाने के लिए अकसर आलोचना झेलने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा इससे विचलित नहीं हैं और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का इंतजार है। उन्होंने स्वीकार किया कि वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की भारत-ए में वापसी से टीम में प्रतिस्पर्धा बढे़गी लेकिन यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर पाने के लिए अकसर आलोचना झेलने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा इससे विचलित नहीं हैं और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का इंतजार है। उन्होंने स्वीकार किया कि वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की भारत-ए में वापसी से टीम में प्रतिस्पर्धा बढे़गी लेकिन यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है। यह अच्छी बात है कि सीनियरों को वापसी का मौका मिला है।

पढ़ें: मुंबई इंडियंस तैयारियों को देगी अंतिम रूप

कप्तान महेंद्र सिंह धौनी द्वारा पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज में त्रिकोणीय सीरीज में उम्दा प्रदर्शन किया। भारत-ए के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी उन्होंने अच्छी पारियां खेलीं। तीन साल पहले नागपुर टेस्ट से पूर्व लगी चोट के कारण उन्हें टेस्ट में पदार्पण के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन उन्हें यकीन है कि नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्हें यह मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेरा काम सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना है, लेकिन मुझे मौके का इंतजार है। फरवरी 2010 को शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण करना था, लेकिन मैच से पहले अभ्यास के दौरान फुटबॉल खेलते समय वह घायल हो गए थे।

पढ़ें: फिर देश से बाहर होगा आइपीएल!

वेस्टइंडीज के खिलाफ नवंबर 2011 में तीसरे टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011-12 की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में चुना गया, लेकिन वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके। शर्मा ने इस आलोचना को भी खारिज किया कि वह अपनी अपार प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर सके हैं। उन्होंने कहा कि मैं अभी तक के अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।

उन्होंने कहा कि मैं पीछे मुड़कर नहीं देखता और अपनी नाकामियों पर चिंतित नहीं होता। मैं अपने खेल पर मेहनत कर रहा हूं। मैं करियर के मौजूदा दौर का पूरा आनंद ले रहा हूं। पिछले चार महीने मेरे लिए बहुत अच्छे रहे और मैं अपने फॉर्म से खुश हूं। मैं अपनी बल्लेबाजी का मजा ले रहा हूं।

शर्मा ने कहा कि यह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में बदलने की बात है। मैंने पारी की शुरुआत करते हुए 20-25 मैच खेले और सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपनी भूमिका का मजा लिया है। मैं और शिखर धवन अच्छे सलामी जोड़ीदार साबित हुए हैं। हमने टीम को अच्छी शुरुआत दी है और जब तक टीम जीत रही है, यह अच्छा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।