विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई इंडियंस लगाएगी कैंप, तैयारियों को देगी अंतिम रूप

By Edited By:
Published: Thu, 12 Sep 2013 05:47 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2013 10:47 PM (IST)

आइपीएल की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस चैंपियंस लीग टी20 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अपने गृह मैदान अहमदाबाद में पांच दिवसीय कैंप शुक्रवार से लगाएगी।

News Article Hero Image

मुंबई। आइपीएल की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस चैंपियंस लीग टी20 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अपने गृह मैदान अहमदाबाद में पांच दिवसीय कैंप शुक्रवार से लगाएगी।

पढ़ें: शोएब अख्तर के निशाने पर बीसीसीआइ

इस बारे में भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिनर और मुबंई इंडियंस के मेंटर अनिल कुंबले ने कहा कि आइपीएल 2013 मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही शानदार सत्र रहा। लेकिन अब हम इसको पीछे छोड़ते हुए चैंपियंस लीग टी20 अभियान की ओर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने की इस लीग के दौरान अहमदाबाद हमारा नया गृह मैदान है। यह पहला अवसर है जब मुबंई इंडियंस ने अपने कदम इस शहर में रखा है। गुजरात में रहने वाले प्रशंसकों के सामने प्रदर्शन करना बड़ा ही रोमांचक होगा।

अनिल कुंबले के साथ ही साथ मुख्य कोच जॉन राइट, रॉबिन सिंह, जोंटी रोड्स नितिन पटेल, पॉल चैंपमैन और सहयोगी स्टॉप टीम से जुड़ेंगे। ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियंस लीग टी20 का अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 21 सितंबर को जयपुर में खेलेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर