विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैच हो तो ऐसा! भारत-द. अफ्रीका घमासान के 6 रोचक आंकड़े

By Edited By:
Published: Fri, 07 Jun 2013 02:22 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2013 12:46 PM (IST)

कार्डिफ में आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन मुकाबले के तौर पर गुरुवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जबरदस्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कार्डिफ में आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन मुकाबले के तौर पर गुरुवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जबरदस्त घमासान हुआ। दोनों ही टीमों ने 300 से अधिक स्कोर बनाया, हलांकि टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका पर भारी पड़ गई और उसे 26 रनों से हरा दिया।

जानिए, वो पांच कारण जिसके दम पर टीम इंडिया की हो गई बल्ले-बल्ले

आइए, जानते हैं उस मुकाबले के कुछ रोचक आंकड़े :

- भारत द्वारा 7 विकेट के नुकसान पर बनाया गया 331 रन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में ग्वालियर में 3 विकेट के नुकसान पर 401 रन बनाए थे। यह वही मैच था, जिसमें सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

पढ़ें : धौनी पर पैसों की बारिश, दिग्गजों को पछाड़ा

- गुरुवार को भारत द्वारा बनाए गए 331 रन कार्डिफ में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 6 विकेट के नुकसान पर बनाया गया 304 रन था। यह रिकॉर्ड भी भारत के नाम ही था।

जानिए : रोहित शर्मा की पारी से खुश होकर धौनी ने क्या किया ऐलान

- यह 66वां मौका था, जब भारत और दक्षिण अफ्रीका ने एक मैच में 300 या उससे अधिक रन बनाए। इन 66 मुकाबलों में से भारत की हिस्सेदारी 30 मैचों की है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच की पूरी रिपोर्ट पढ़ें

- दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड में 2007 से अबतक 11 मुकाबले खेले हैं और यह उसकी सातवीं हार है। इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीमों में दक्षिण अफ्रीका प्रदर्शन सबसे अधिक निराशाजनक रहा है।

- दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज सोत्सोबे ने गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारत के खिलाफ 2 विकेट लेकर 83 रन खर्च किए। भारत के खिलाफ महंगा ओवर करने वाले वे तीसरे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बने। उनसे पहले 2010 में ग्वालियर वनडे के दौरान व्यान पर्नेल ने 2 विकेट लेकर 95 रन खर्च किए थे, जबकि उसी मुकाबले में डेल स्टेन ने बिना कोई विकेट लिए 89 रन खर्च किए थे।

पढ़ें : हारने के बावजूद डेविड मिलर के नाम हुआ एक अनोखा रिकॉर्ड

- एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा सिर्फ दसवीं बार हुआ, जब किसी टीम के दो गेंदबाजों ने 80 या उससे अधिक रन खर्च किए। गुरुवार को भारत के खिलाफ सोत्सोबे ने 83 रन खर्च किए, जबकि क्लेनवेल्ड ने 81 रन खर्च किए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर