यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हारे तो क्या हुआ, डेविड मिलर के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड
कार्डिफ। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को भारत के हाथों 26 रनों से हार का सामना ...और पढ़ें

कार्डिफ। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को भारत के हाथों 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के पहले दो विकेट तो जल्दी-जल्दी गिर गए, लेकिन रोबिन पीटरसन और कप्तान एबी डिविलियर्स ने पारी संभालने की पूरी कोशिश की। इसी बीच पीटरसन भी आउट हो गए। एकबार फिर दक्षिण अफ्रीकी पारी लड़खड़ा गई।
पढ़ें : धौनी पर हो रही पैसों की जबरदस्त बारिश
जैसे ही डिविलियर्स का विकेट गिरा, क्रीज पर आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर उतर गए। मिलर को भला भारतीय क्रिकेट प्रशंसक कैसे भूल सकते हैं। आइपीएल में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी। उनके क्रीज पर आते ही भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह सतर्क हो गए, जिसका नतीजा यह हुआ कि मिलर बिना किसी गेंद का सामना किए हुए शून्य पर ही रनआउट होकर पवेलियन लौट गए।
पढ़ें : धौनी का मैनेजमेंट आया काम, भारत की जीत के पांच कारण
आउट होने के साथ ही उनके नाम चैंपियंस ट्रॉफी का एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। डेविड मिलर चैंपियंस ट्रॉफी में बिना किसी गेंद का सामना किए हुए आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने। वे 3 मिनट तक क्रीज पर रहे। गौरतलब है कि गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 331 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 305 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
