यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धौनी के ऊपर पैसों की बारिश, कमाई में दिग्गजों को पछाड़ा
भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धौनी हितों के टकराव को लेकर बेशक इस समय विवादों के घेरे में हों, लेकिन सर्वाधिक ...और पढ़ें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धौनी हितों के टकराव को लेकर बेशक इस समय विवादों के घेरे में हों, लेकिन सर्वाधिक कमाई करने वाले दुनिया के शीर्ष 100 खिलाड़ियों में वह 16वें स्थान पर हैं। वह टेनिस बादशाह नोवाक जोकोविक, धरती के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट और फॉर्मूला-1 स्टार फर्नाडो अलोंसो से कहीं आगे हैं।
पढ़ें : मुश्किलों में धौनी, बोर्ड करेगा बिजनेस की जांच
बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स ने अपने वार्षिक खेल सर्वे में पिछले एक वर्ष की कमाई के आधार पर यह आंकड़ा निकाला है। गोल्फ के बेताज बादशाह अमेरिका के टाइगर वुड्स एक बार फिर कमाई करने में नंबर वन बन गए हैं, जबकि 17 ग्रैंड स्लैम खिताबों पर कब्जा रखने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर हैं।
भारतीय कप्तान धौनी इस सूची में 16वें और क्रिकेट में रिकॉर्डो के बादशाह सचिन तेंदुलकर संयुक्त 51वें स्थान पर हैं। अलोंसा 19वें, विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के जोकोविक 28वें, क्ले कोर्ट किंग स्पेन के राफेल नडाल 30वें और 100 तथा 200 मीटर के विश्व रिकॉर्डधारी और ओलंपिक चैंपियन जमैका के उसैन बोल्ट 40वें स्थान पर हैं।
पढ़ें : धौनी का मैनेजमेंट आया काम, भारत की जीत के पांच कारण
वुड्स की पिछले एक वर्ष की कमाई सात करोड 80 लाख डॉलर है, जिनमें छह करोड़ 50 लाख डॉलर प्रायोजन से तथा शेष विशेष उपस्थिति और पुरस्कार राशि से हैं। स्विस टेनिस मास्टर फेडरर सात करोड़ दस लाख डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे व्रायंट (6.19 करोड़ डॉलर) तीसरे और लेबोर्न जेम्स (5.98 करोड़ डॉलर) चौथे स्थान पर हैं।
पढ़ें : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को धोया
भारत-दक्षिण अफ्रीका का फुल स्कोरबोर्ड देखने के लिए क्लिक करें
धौनी की कमाई तीन करोड़ 15 लाख डॉलर (लगभग एक अरब, 79 करोड़ रुपये) है, जिसमें प्रायोजन से दो करोड़ 80 लाख डॉलर और वेतन एवं पुरस्कार राशि से 35 लाख डॉलर शामिल है। फॉर्मूला-1 स्टार अलोंसो की कमाई तीन करोड़ डॉलर, जोकोविच की दो करोड़ 69 लाख डॉलर, नडाल की दो करोड़ 64 लाख डॉलर और बोल्ट की दो करोड़ 42 लाख डॉलर है। मास्टर ब्लास्टर सचिन की कमाई दो करोड़ 20 लाख डॉलर (लगभग एक अरब, 25 करोड़ रुपये) है जिसमें एक करोड़ 80 लाख डॉलर प्रायोजन से तथा 40 लाख डॉलर कमाई एवं पुरस्कार राशि से शामिल है। कमाई करने में दुनिया की शीर्ष 100 खेल हस्तियों में सिर्फ दो क्रिकेटर शामिल हैं और दोनों भारत से हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
