यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पास हुए रोहित शर्मा तो खुश होकर धौनी ने किया खास ऐलान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा के सफल होने पर भारतीय कप्तान महेंद्र ...और पढ़ें

कार्डिफ। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा के सफल होने पर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी काफी खुश हैं। रोहित शर्मा ने भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए 65 रन बनाए और धवन के साथ पहले विकेट के लिए शानदार 127 रन जोड़े। रोहित शर्मा की पारी से खुश होकर कप्तान ने कहा कि इस बल्लेबाज को आगे भी खेलने का मौका मिलेगा। धौनी कहा, 'रोहित ने पिछले वनडे में हमारे लिए पारी की शुरुआत की थी। चयनकर्ताओं ने भी उसका साथ दिया। उन्होंने कहा कि उसे तीनों लीग मैच सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने दीजिए और फिर देखते हैं। यह हमारे लिए फायदेमंद रहा।'
जानिए, वो पांच कारण जिसकी वजह से टीम इंडिया की हो गई बल्ले-बल्ले
इसके अलावा भारतीय कप्तान ने दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत के बाद कहा, 'रोहित शर्मा और शिखर धवन ने हमें शानदार शुरुआत दी। दोनों ने हमें बेहतरीन मंच दिया, लेकिन बीच के ओवरों में हम इसका पूरा फायदा नहीं उठा पाए। अंतिम 10 ओवरों और संभवत: बल्लेबाजी पावर प्ले में भी हम उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए। हमने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए जिससे 25 से 30 रन कम बने। गेंद बल्ले पर आसानी से आ रही थी इसलिए स्पिनरों की भूमिका अहम रही। अश्विन और जडेजा के अलावा सुरेश रैना ने भी अच्छी गेंदबाजी की।'
जानिए, डेविड मिलर के नाम कैसा खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया?
दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स को मलाल है कि उनकी टीम अच्छी स्थिति में होने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर पाई। डिविलियर्स ने कहा, 'हम बल्लेबाजी करते हुए काफी अच्छी स्थिति में थे, लेकिन इसके बाद हमने लगातार विकेट गंवाए। हमने जिस तरह वापसी की उस पर मुझे गर्व है, लेकिन 25 से 30 ओवर के बीच हमने काफी विकेट गंवा दिए। हमने उन्हें 331 रन पर रोककर अच्छा प्रदर्शन किया। यह स्कोर हासिल किया जा सकता था। लेकिन हमने गलत समय पर विकेट गंवाए। धौनी ने अच्छी कप्तानी की और गलत समय पर रन आउट से हमें नुकसान उठाना पड़ा।'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
