विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू का PM मोदी पर तंज, चौराहा नहीं मिल रहा है तो बिहार आ जाएं

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 15 Feb 2017 08:47 AM (IST)Updated: Wed, 15 Feb 2017 10:07 PM (IST)

लालू यादव ने नोटबंदी के मुद्दे पर एक बार फिर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। लालू ने कहा कि ...और पढ़ें

लालू का PM मोदी पर तंज, चौराहा नहीं मिल रहा है तो बिहार आ जाएं
लालू का PM मोदी पर तंज, चौराहा नहीं मिल रहा है तो बिहार आ जाएं

पटना [जेएनएन]। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी ने गोवा में वादा किया था कि 50 दिन बाद स्थिति समान्य नहीं हुई तो किसी चौराहे पर लटका देना। लालू ने कहा कि अगर पीएम को चौराहा नहीं मिल रहा है तो वे बिहार आ जाएं।

लालू यादव मंगलवार को वैशाली जिले में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। लालू ने नोटबंदी को लेकर पीएम पर खूब तंज कसा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद भी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। गौरतलब है कि लालू यादव ने नोटबंदी के बाद से लगातार मोदी पर हमला कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लालू ने पीएम मोदी पर कसा तंज कहा, क्यों कैशलेस-कैशलेस चिल्लाते रहते हो?

यूपी में सपा-कांग्रेस की बनेगी सरकार

उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में हिन्दू के नाम पर फिर राजनीति कर रही है लेकिन अमित शाह और मोदी का पैर उखड़ चुका है। लालू ने कहा कि उन्होंने कहा कि यूपी में सपा-कांग्रेस की सरकार बनेगी। वो भी पूर्ण बहुमत से।

विधायकों को दी नसीहत

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मंगलवार को अपने विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो वे हमसे सीधे बात करें। हम उनकी समस्याओं को दूर करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो तो खुद विधायकों को बुलाकर फीड बैक लेते रहते हैैं। राजद सुप्रीमो ने कहा कि महागठबंधन अटूट है।

यह भी पढ़ें: लालू ने ट्वीट कर पीएम पर बोला हमला, कहा - गरीबों के पेट की आंतें निकाल ली...

मीडिया में ज्यादा बयानबाजी ना करें

लालू प्रसाद ने कहा कि विधायक अगर मीडिया में जाकर बयानबाजी करते हैैं तो उनकी बात के अर्थ का अनर्थ निकाला जाता है। वैसे अगर उनकी इच्छा अपनी बात को लेकर मीडिया में जाने की ही है तो वह उनसे इस बारे में पूछ जरूर लें। उन्होंने कहा कि विधायक की ताकत कम नहीं है। यह बात सही है कि विधायकों को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत दो करोड़ रुपये की अनुशंसा का जो अधिकार मिला है, वह कम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।