Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमिका की आयी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को अश्लील वीडियो दिखा रूकवा दी शादी

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Thu, 01 Jun 2017 11:07 PM (IST)

    प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज प्रेमी बारात में पहुंच गया। वहां उसने प्रेमिका की अश्लील वीडियो दूल्हे को दिखा दी और शादी तुड़वा दिया।

    प्रेमिका की आयी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को अश्लील वीडियो दिखा रूकवा दी शादी

     सिवान [जेएनएन]। एक लड़का और लड़की के बीच पिछले आठ सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अचानक प्रेमिका के घरवालों ने उसकी शादी दूसरे जगह तय कर दी। निश्चित समय पर बारात भी आ गई। द्वार पूजा और वरमाला की रस्म भी पूरी हो गई। इसके बाद प्रेमी ने एंट्री मारी और दूल्हे को प्रेमिका का अश्‍लील वीडियो दिखा दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद तो दूल्‍हा गुस्‍से से आग बबूला हो गया। शादी करने से इंकार कर दिया। लोगों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। अंतत: बारात बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई। इस घटना से नाराज लड़की के घरवालों ने प्रेमी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

    बताया जा रहा है कि सिवान जिले के तरवारा के जीबी नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बुधवार की रात बारात आयी थी। यहां पर द्वार पूजा के बाद वरमाला की रस्म पूरी हुई। लड़का जब जनवासे में चला गया तो उसी समय लड़की के प्रेमी ने दूल्हे को अंतरंग पलों की वीडियो दिखा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई और दूल्हे बने लड़के ने शादी करने से इन्कार कर दिया। काफी प्रयास के बाद दूल्हे ने शादी नहीं की और बारात बिन दुल्हन के लौट गई।

    लड़की पक्ष के लोगों ने शाहपुर गांव निवासी विकास कुमार को पकड़ कर जबरदस्त धुनाई करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार युवक ने बताया कि हमारे बीच आठ वर्ष से प्रेम-प्रसंग का मामला चल रहा था। हम दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई हैं।

    यह भी पढ़ें: तांत्रिक से तीन बच्चों की मां को हो गया प्यार, बंद कमरे में पकड़े गए दोनों

    प्रेमिका की शादी को रोकने के लिए ही हमने शादी करने से रोक लगाने के लिए अश्लील वीडियो दूल्हे को दे दिया। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक को पीआर बांड पर रिहा कर दिया गया, क्योंकि इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है।

    यह भी पढ़ें: ससुराल से फरार नवविवाहिता घूम रही थी प्रेमी संग बाजार, हुआ ये हाल