Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गरीबों को प्रलोभन देकर कराया जा रहा है धर्म परिवर्तन

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Mon, 20 Feb 2017 08:54 PM (IST)

    बिहार में गरीब लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि धर्म परिवर्तन कराने वाले बात न मानने पर अपमानित करते हैं।

    गरीबों को प्रलोभन देकर कराया जा रहा है धर्म परिवर्तन

    सारण [जेएनएन]। धर्म व्यक्तिगत मामला है, लेकिन कानून जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण की इजाजत नहीं देता। सारण जिला की बात करें तो यहां बड़े पैमाने पर प्रलोभन देकर धर्मांतरण के आरोप लगे हैं। बताया जाता है कि छह महीने के भीतर करीब सौ हिंदू परिवारों ने इसाई धर्म अपना लिया है। जो इसका विरोध करते उसे उन लोगों के बीच से भगा दिया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक धर्म के कुछ लोगों द्वारा हिन्दू समुदाय के गरीब लोगों को धर्म परिवर्तन का कार्य कराया जा रहा है। छह माह के अंदर शहर के करीब एक सौ से अधिक परिवारों का धर्मांतरण करा दिया गया है। धर्मांतरण कराने वाले व्यक्तियों द्वारा उन बस्तियों को चुना जा रहा है जहां आर्थिक रुप से कमजोर लोग रहते हैं।

    यह भी पढ़ें: गंगा मैया ही पीएम मोदी को देंगी सजा : तेजस्वी

    बताया जाता है कि शहर के कटहरी बाग से लेकर छोटा तेलपा, गुदरी बाजार, छपरा जंक्शन पर स्थित रेलवे स्वीपर कॉलोनी सहित अन्य मुहल्लों के लोगों का अभी तक धर्मांतरण करा दिया गया है। गुदरी मरचईया टोला स्थित एक मकान में एक पादरी रहते हैं और वहां हिन्दुओं को ईसाई बनाने का कार्य करते हैं। उस मकान में प्रत्येक रविवार को सुबह दस बजे से 12 बजे तक प्रार्थना किया जाता है, जिसमें ईसाई धर्म को अपना चुके लोग शामिल होते हैं। रेलवे स्वीपर कॉलोनी के करीब 25 परिवार ईसाई धर्म को अपना चुके हैं। उस मुहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि पादरी आते हैं और उस मुहल्ला में रहने वालों को कई तरह का प्रलोभन देते हैं। खाना बनाने के लिए बर्तन देते हैं और पढऩे के लिए किताब देते हैं। उसके बाद उन्हें प्रार्थना में बुलाकर लाल रंग एक पदार्थ पिलाया जाता है।

    यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश का एलान, बगही धाम बनेगा पर्यटन स्थल

    इस मुहल्ले के रवि कुमार, लक्ष्मण राम, नागेश्वर पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन इन लोगों ने धर्म परिवर्तन से इंकार कर दिया। जिस पर पादरी खफा हो गए। इन लोगों ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने वाला पदारी कहते हैं कि हिन्दू के पत्थर ऐ देवता है। इसमें शक्ति नहीं है। हमारे देवता तो साक्षात हैं। ईसाई धर्म अपनाओगे तो सीधे स्वर्ग मिलेगा। हिन्दुओं में छुआछूत की बीमारी है। लोग निचली जाति से छुआ-छूत करते हैं। धर्म परिवर्तन के बाद तुम्हारा विकास हो जाएगा। तुम लोग काफी आगे बढ़ जाओगे। उक्त लोगों ने जब इसका विरोध करना शुरू किया तो पादरी गुस्सा गया। लेकिन शहर में गोपनीय तरीके से धर्मांतरण कराने का कार्य तेजी से चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: लालू ने दी बच्चों को सलाह, मोबाइल और फेसबुक से दूर रहिए

    बताया जाता है कि जिस पादरी द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। वह तीन वर्ष से छपरा में आएं है और लोगों को गुमराह कर धर्मांतरण कराने का कार्य कर रहे हैं। जहां प्रार्थना होता है वहां के स्थानीय लोगों ने भी बताया कि प्रत्येक रविवार को काफी संख्या में लोग यहां आते हैं और प्रार्थना में भाग लेते हैं।

    इस संबंध में पादरी आरपी तिमाथी ने बताया कि वह प्रार्थना करते हैं, जिसमें लोग आते हैं। प्रार्थना में कोई भी आ सकता है। इसमें आने पर पाबंदी नहीं है। जो लोग आते हैं उनको अपनी किताबें भी देते हैं। हमारी जो शिक्षा है उसके बारे में लोगों को बताते हैं। धर्म परिवर्तन कराने की बात अफवाह है। किसी ने अपना धर्म नहीं बदला है।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस-सपा के लिए वोट मांगेंगे लालू