Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी ने अपने पति की विधवा से करा दी शादी, वजह जान हैरान हुए लोग

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sat, 22 Jul 2017 07:42 PM (IST)

    एक पत्नी ने अपने ही पति की एक विधवा महिला से शादी करा दी, लोगों के मुताबिक उसने एेसा संतान प्राप्ति के लिए किया है। लेकिन महिला ने बताया कि एेसा नहीं है।

    पत्नी ने अपने पति की विधवा से करा दी शादी, वजह जान हैरान हुए लोग

     पटना [जेएनएन]। बांका जिले के चांदन प्रखंड के दक्षिणी बारणे पंचायत अंतर्गत जंघीरा गांव में एक अजबीगरीब बात देखने को मिली। गांव की एक महिला ने विधवा से अपने ही पति की दूसरी शादी करा दी। इस खबर के मिलते ही पूरे गांव में चर्चा होने लगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जंघीरा गांव निवासी कामदेव यादव की पत्नी देवकी देवी को शादी के दस साल बाद भी संतान नहीं हो रही थी। इसके बाद पत्नी देवकी ने अपने पति की दूसरी शादी कराने की सोची और चांदन पंचायत के मंडल टोला निवासी श्यामदेव यादव की विधवा पुत्री गुड्डी देवी के साथ अपने पति की शादी करा दी।

     

    विधवा गुड्डी देवी को पांच वर्ष का एक पुत्र भी है। कहा जा रहा है कि औलाद के लिए ही देवकी ने अपने पति की दूसरी शादी गुड्डी से करायी है।

     

    यह भी पढ़ें: जीवन और मौत के बीच जूझ रहा मरीज, हाथों में हथकड़ी, जानिए पूरा मामला

     

    वही, देवकी देवी ने बताया कि उसने बिना किसी के दबाव में अपनी इच्छा के अनुसार पति की दूसरी शादी गुड्डी के साथ करायी है। शादी समारोह के मौके पर चांदन पंचायत के सरपंच, मुखिया सहित देवकी देवी के पिता बहनोई,  सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

     

    यह भी पढ़ें: प्रेमिका चढ़ी पुलिस के हत्थे, छुड़ाने आये प्रेमी का हुआ ये हाल