विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानव श्रृंखला: बिहार रचेगा इतिहास, 6 जिलों से गुजरेगा उपग्रह, करेगा फोटोग्राफी

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 20 Jan 2017 12:08 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 10:53 PM (IST)

विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनाकर शनिवार के दिन यानि 21 जनवरी को बिहार इतिहास रचेगा। इस दिन राज्य ...और पढ़ें

मानव श्रृंखला: बिहार रचेगा इतिहास, 6 जिलों से गुजरेगा उपग्रह, करेगा फोटोग्राफी
मानव श्रृंखला: बिहार रचेगा इतिहास, 6 जिलों से गुजरेगा उपग्रह, करेगा फोटोग्राफी

पटना [जेएनएन]। 21 जनवरी को बिहार एक बार फिर इतिहास रचेगा। इस दिन विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनेगी। पहली बार बनने वाली सबसे लंबी मानव श्रृंखला को लेकर पूरे राज्य में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राज्य सरकार ने कहा है कि मानव श्रृंखला 11,292 किलोमीटर लंबी होगी और इसमें लगभग दो से ढाई करोड़ लोग शामिल होंगे।

विश्व की सबसे लंबी मानव शृंखला की उपग्रह फोटोग्राफी के लिए भारतीय उपग्रह 10.25 बजे बिहार के छह जिलों के ऊपर से गुजरेगा। मुख्य सचिव ने इन जिलों को निर्देश दिए हैं कि वे सुबह 9.00 से 10.40 बजे के बीच मानव शृंखला बनाकर तैयार रहें।

गुरुवार को मुख्य सचिव ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के अधिकारियों से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया। इससे पहले प्रत्येक जिले के डीएम और एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मुख्यसचिव ने मानव शृंखला की तैयारियों का विवरण लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे मानव शृंखला के दिन अपनी डयूटी में शाम चार बजे तक तैनात रहें।

छह जिलों को भेजी गई हिदायत

मुख्य सचिव के मुताबिक इसरो के सेटेलाइट बिहार के छह जिलों यथा पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, जहानाबाद और गया के ऊपर से 10.25 बजे गुजरेंगे। इन जिलों से कहा गया है कि वे नौ बजे से मानव शृंखला बनाकर तैयार रहें।

मानव श्रृंखला की तैयारी को ले किया पूर्वाभ्यास

इंटरनेशनल सेटेलाइट सवा बारह से एक बजे के बीच बिहार के ऊपर से गुजरेंगे और विश्व की सबसे लंबी मानव शृंखला की फोटोग्राफी करेंगे।

अधिकारियों को निर्देश - डयूटी पर डटे रहें

इससे पूर्व मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम, एसपी के साथ मानव शृंखला की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिलों ने बेहतर तैयारी की है। अधिकारियों को कान्फ्रेंस के दौरान हिदायत दी गई है कि वे मानव शृंखला के समाप्त होने के बाद भी डयूटी से हटेंगे नहीं, बल्कि शाम चार बजे तक अपनी पदस्थापना वाली जगह पर तैनात रहेंगे।

मजिस्ट्रेट के वाहनों में रहेंगे पानी के पाउच

मानव शृंखला के दौरान लोगों को पीने के पानी की दिक्कत न हो इसके लिए ड्यूटी पर तैनात सभी दंडाधिकारियों से कहा गया कि वे अपने वाहन में पानी के पाउच रखें। यदि कोई मांगे तो उसे तत्काल दें। साथ ही प्रत्येक जगह पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर भी रखने को कहा गया है।

इमरजेंसी सेवा की गाडिय़ों पर रोक नहीं

मुख्य सचिव ने बताया कि मानव शृंखला के दौरान यातायात पर रोक रहेगी लेकिन, इमरजेंसी सेवा के वाहनों पर कोई रोक नहीं रहेगी। वे बकायदा चलें उन्हें कोई रुकावट न मिले इसके निर्देश भी अधिकारियों को दे दिए गए हैं। साथ ही मानव शृंखला के दौरान सुरक्षा की तमाम व्यवस्था करने और आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस आदि की व्यवस्था के निर्देश भी डीएम और एसपी को दिए गए।

जहां पहले बनेगी मानव शृंखला

पटना - गांधी मैदान

गया - हरिहर सुब्रहमणियम स्टेडियम

जहानाबाद - हवाई अड्डा मैदान

मुजफ्फरपुर - एमआइटी ग्राउंड

वैशाली - अक्षयवट स्टेडियम

सीतामढ़ी - जनता स्कूल परसौनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।