विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानव श्रृंखला की तैयारी को ले किया पूर्वाभ्यास

By Edited By:
Published: Fri, 20 Jan 2017 05:17 PM (IST)

सुपौल। मद्य-निषेध अभियान के तहत आयोजित होनेवाली मानव श्रृंखला के सफल आयोजन को ले जगह जगह तैयारियां जोरों पर हैं।

मानव श्रृंखला की तैयारी को ले किया पूर्वाभ्यास
मानव श्रृंखला की तैयारी को ले किया पूर्वाभ्यास

सुपौल। मद्य-निषेध अभियान के तहत आयोजित होनेवाली मानव श्रृंखला के सफल आयोजन को ले जगह जगह तैयारियां जोरों पर हैं। इस क्रम में शुक्रवार को प्रखंडाधीन विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास कराया गया। मध्य विद्यालय छातापुर, कन्या मध्य विद्यालय छातापुर, उमवि कोरियानी, मध्य विद्यालय चुन्नी ,मध्य विद्यालय डहरिया, मद्य विद्यालय घीवहा, मध्य विद्यालय रामपुर, मध्य विद्यालय जीवछपुर, मध्य विद्यालय भीमपुर, मध्य विद्यालय ठूठी, मध्य विद्यालय बलुआ समेत प्राय: सभी विद्यालयों में बच्चों को कतारवद्ध कर हाथ से हाथ मिलाकर मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे समेत अध्यापक भी मानव श्रृंखला को ले काफी उत्साहित दिखे तथा पूरी तन्मयता और लगन से इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। जिला पदाधिकारी सुपौल द्वारा जारी दिशा निर्देश के तहत संध्या काल में शिक्षकों ने अपने अपने विद्यालय पोषक क्षेत्र में मशाल जुलूस निकालकर आम लोगों से मानव श्रृंखला का हिस्सा बनने की अपील की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।