विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार: BSSC घोटाले के बाद सेटिंग घोटाला, '5 लाख दो नौकरी लो'

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 10 Feb 2017 07:47 AM (IST)Updated: Fri, 10 Feb 2017 10:39 PM (IST)

बिहार में नौकरी के नाम पर सेटिंग का बड़ा घोटाला सामने आया है। एक महिला का अॉडियो क्लिप जिसमें पांच ...और पढ़ें

बिहार: BSSC घोटाले के बाद सेटिंग घोटाला, '5 लाख दो नौकरी लो'
बिहार: BSSC घोटाले के बाद सेटिंग घोटाला, '5 लाख दो नौकरी लो'

पटना [जेएनएन]। बिहार कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक घोटाले के बाद अब एक नया घोटाला सामने आया है, जिसमें आयोग में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये दो, नौकरी लो की बात सामने आई है। खुलेआम एक महिला पांच लाख लेकर नौकरी दिलाने की बात कहती है और आंगनबाड़ी में काम करने वाली यह महिला खुद को सत्ता पक्ष की सदस्य बताती है। महिला का नाम हमीदा असगरी है और वह खुद को महिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की सदस्य बताती है।

यह भी पढ़ें: BSSC SCAM : 15 साल में 15 परीक्षाएं, केवल तीन का दिया रिजल्ट

खुलेआम नौकरी दिलाने और ऊपर तक पहुंच बताने वाली इस महिला का अॉडियो सामने आया है जिसमें वह पांच लाख रुपये देकर नौकरी दिलाने की बात कह रही है। महिला कहती है कि पैसा उपर तक देना होता है, यहां से वहां तक सबको पैसा पहुंचाना होता है। महिला खुद को सत्ताधारी दल की महिला नेता बताती है।

इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक सियासत और राज्य की नीतीश सरकार संदेह के घेरे में आ गई है। जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह बड़ा मामला है और इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। इसके लिए जो भी जिम्मेवार होगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बिहार की प्रतिष्ठा का सवाल है।

इस मामले में बीजेपी के प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने कहा कि बिहार में नौकरी के नाम पर इतने घोटाले सामने आ रहे हैं इससे बिहार की छवि फिर से दागदार हुई है। राज्य सरकार अपराधियों से घिरी है। जनता किसपर विश्वास करे, खुद को साफ-सुथरी वाली छवि बताने वाले चंदन कुमार तो बड़े भाई भुजंग कुमार से आगे निकल गए हैं।

यह भी पढ़ें: BSSC पेपर लीक में खुलासा: बिहार-यूपी है गढ़, पूरे देश में नेटवर्क

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने महिला का अॉडियो क्लिप सुनने के बाद कहा कि यह सचमुच शर्मनाक है, यह जो भी हो उसे सजा मिलेगी। जांच के बाद खुलासा होगा कि मामला क्या है? राज्य सरकार ने इस तरह के मामले की पूरी जांच कराने की बात कही है और जांच जारी है जिसमें कई बातें खुलकर आयी हैं, लोगों को सजा दी गई है और आगे भी जो कोई दोषी होगा उसे भी कड़ी सजा मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।