Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होश आने पर रेप पीड़िता ने कहा - सहेली ने पिलाई थी बेहोशी की दवा

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sat, 25 Feb 2017 10:46 PM (IST)

    गया में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया था। होश आने के बाद छात्रा ने कहा कि उसकी सहेली ने बेहोशी की दवा पिलाई थी और चार युवकों ने दुष्कर्म किया था।

    होश आने पर रेप पीड़िता ने कहा - सहेली ने पिलाई थी बेहोशी की दवा

    पटना [जेएनएन]। गया मे कुछ दिनों पहले एक नाबालिग छात्रा को बेहोशी की हालत में झाड़ियों से बरामद किया गया था जिसके आरोप में एक दिव्यांग को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उस दिव्यांग को ही आरोपी बनाया था। अब छात्रा के होश में आने के बाद उसने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म दिव्यांग ने नहीं, बल्कि चार युवकों ने की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वारदात के चौथे दिन छात्रा को होश आया और उसने कहा कि दिव्यांग निर्दोष है और उसके साथ चार अन्य लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। उसने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि इसमें उसकी एक सहेली की मुख्य भूमिका है जिसने उसे बेहोशी की दवा पिलाई थी।

    यह भी पढ़ें:   बिहार में लगातार आ रहे ये ‘एलियन’, एक महीने में तीसरे का जन्म

    क्या है पूरा मामला 

    20 फरवरी को लड़की झाड़ियों में बेहोशी की हालत में पाई गई थी। लड़की के कपड़ों और शरीर पर जख्मों के निशान देख उसके साथ गैंगरेप की संभावना जताई जा रही थी।  लड़की को बेहोशी की हालत में ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी और एक दिव्यांग को मामले में आरोपी बनाया था। 

    वारदात के चार दिन बाद होश में आने पर लड़की ने दावा किया है कि उसके साथ गैंगरेप दिव्यांग ने नहीं, बल्कि चार लड़कों किया है। लड़की के मुताबिक, इन सबके पीछे उसकी सहेली मीसा ने अहम भूमिका निभाई थी।गैंगरेप की शिकार लड़की ने बताया कि पुलिस कार्यशैली और स्कूल प्रबंधन के रवैए से वो और उसकी फैमिली के लोग जरा भी संतुष्ट नहीं हैं।
    पुलिस घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे और उन्हें फांसी जैसी सजा के अंजाम तक पहुंचाए। लड़की ने दोनों पैरों से पूरे तौर पर लाचार अभिनव उर्फ मंटू को निर्दोष बताते हुए उसे रिहा करने की अपील की।
    लड़की ने आरोपितों में शामिल रविन्द्र, नवीन तथा अज्ञात के तौर पर ऑटो चालक और एक अन्य की गिरफ्तारी की मांग की। रविन्द्र और नवीन के अलावा अन्य दोनों को देखने से पहचान कर लिए जाने का दावा भी पीड़िता ने किया है।
    लड़की के पिता ने कहा- आरोपी पक्ष है दबंग
     इधर लड़की के पिता का बयान है कि आरोपित दबंग पक्ष के हैं, इन्हें बचाने के लिए स्कूल मैनेजमेंट भी भूमिका निभा रहा। उन्होंने कहा कि उनके घर से जाने वाले अन्य दो बच्चों को स्कूल भेजे जाने से मना किया जा रहा है।
    उन्होंने आरोप लगाया कि अप्रत्यक्ष तौर पर उन्हें और उनकी फैमिली को धमकाए जाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। लड़की के पिता का ये भी आरोप है कि पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रही।

    यह भी पढ़ें:  लालू ने कहा - मैं और नीतीश हो रहे बूढ़े, भविष्य तो तेजस्वी का ही है