विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू ने कहा - मैं और नीतीश हो रहे बूढ़े, भविष्य तो तेजस्वी का ही है

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 25 Feb 2017 07:43 AM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 10:44 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि बिहार का भविष्य तेजस्वी यादव हैं, मैं और नीतीश अब बूढ़े हो ...और पढ़ें

लालू ने कहा - मैं और नीतीश हो रहे बूढ़े, भविष्य तो तेजस्वी का ही है
लालू ने कहा - मैं और नीतीश हो रहे बूढ़े, भविष्य तो तेजस्वी का ही है

पटना [राज्य ब्यूरो]। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को सीएम बनाए जाने की मांग पर उभरे राजनीतिक विवाद पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सफाई दी है। लालू ने कहा कि 'नीतीश जी और हम बूढ़े हो चले हैं, हमलोग कितना दिन चलेंगे? आखिरकार नौजवान लोग ही देखेंगे। हालांकि, लालू ने इसके पहले यह भी कहा कि महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार हैं। लालू आगे बोले कि भविष्य इन नए लोगों का है। 

इससे पहले तेजस्वी की मां और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने गुरुवार को महागठबंधन के विधायक दल की बैठक के बाद कहा था कि जनता तेजस्वी को मुख्यमंत्री देखना चाहती है।
तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के राबड़ी देवी के बयान को आगे बढ़ाते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने दूसरे शब्दों में यह स्पष्ट किया कि उनके छोटे बेटे ही भविष्य के मुख्यमंत्री हैं। साथ ही यह भी कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और महागठबंधन के सर्वमान्य नेता हैं। ये बच्चे उनसे सीख रहे। भविष्य में इन्हें ही जिम्मेदारी लेनी है। 
गुरुवार को राजद के कुछ विधायकों ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी। विधानसभा परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मुद्दे पर कहा था कि मैं नहीं, जनता की मांग है कि तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनें। कुछ विधायकों ने भी तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी। 
नीतीश कुमार की पार्टी के प्रमुख नेता श्याम रजक और संजय सिंह ने राजद नेताओं की इन मांगों को नजरअंदाज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर कोई सवाल नहीं है। नीतीश महागठबंधन के सïर्वमान्य नेता हैं और पूरी तन्मयता और ऊर्जा के साथ अपना काम संभाल रहे।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।