यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बच्चों ने कहा- देश के PM नीतीश कुमार, भारत की राजधानी है पटना
बिहार में प्राथमिक शिक्षा की स्थिति एेसी है कि बच्चों से जब पूछा गया कि देश के प्रधानमंत्री कौन हैं? ...और पढ़ें

दरभंगा [जेएनएन]। शिक्षा की स्थिति में सुधार की कसरत का असर जमीन पर देखने को मिल रहा है। बच्चे देश के प्रधानमंत्री तक का नाम बताने में असमर्थ हैं। वहीं भारत की राजधानी पटना बताते हैं। हद तो यह है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक का नाम भी बच्चों को मालूम नहीं ।
वर्ग चार की छात्रा रजनी कुमारी से पूछा गया कि तुम्हारे विद्यालय के प्रधानाध्यापक का क्या नाम हैं ? जवाब मिला नहीं मालूम । वर्ग पांच के छात्र विशाल कुमार से पूछा गया कि भारत के प्रधानमंत्री कौन है ? जवाब मिला नीतीश कुमार। वर्ग तीन के छात्र शंशाक कुमार से पूछा गया कि भारत की राजधानी कहां है ? जवाब मिला पटना।
यह भी पढ़ें: तेजप्रताप ने MLC को अंगुली दिखा कहा- 'देख लेंगे', उपसभापति ने बुलाई बैठक
दैनिक जागरण की पड़ताल
ड्रेस कोड का अनुपालन नहीं कर रखा था। मुख्य गेट नहीं रहने से विद्यालय की संपत्ति असुरक्षित है । वहीं दरभंगा - जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 105 के सड़क किनारे विद्यालय रहने के कारण किसी न किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती हैं । यहां दो शौचालय थे। दोनों ठीक थे। पेयजल के लिए एक चापाकल था। जो चालू अवस्था में था।
विद्यालय के पास वर्ग एक से पांच तक के बच्चों के लिए मात्र पांच कमरे हैं। एक में कार्यालय प्रकोष्ठ है। जबकि शेष तीन कमरों में पठन - पाठन का काम होता है। जबकि एक कमरा में ताला लगा था। कहने को तो यहां पांच कमरे है लेकिन सभी क्षतिग्रस्त हैं। एक कमरे में वर्ग एक व दो, दूसरे कमरें में वर्ग तीन तथा तीसरे कमरें में वर्ग चार और पांच की पढ़ाई चल रही थी।
यह भी पढ़ें: मासूमों के ट्रिपल मर्डर से दहला बिहार, मामी पर लगा जहर देने का आरोप
