विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहारः बांका में तीन बच्चों पर काल बनकर गिरी घर की दीवार, मौत से पसरा मातम

By Pramod PandeyEdited By:
Published: Wed, 12 Oct 2016 01:39 PM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2016 11:23 PM (IST)

बांका के धोरैया में बुधवार की सुबह मिट्टी के मकाने की दीवार गिरने से उसमें दबकर तीन बच्चों की मौत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बांका [जेएनएन ]। जिले के धोरैया थानाक्षेत्र के बलियास गांव में मंसूरी टोला में बुधवार को मिट्टी की एक दीवार वहां खेल रहे तीन बच्चों पर काल बनकर गिरी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई जबकि एक अन्य बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के शिकार बच्चे दीवार से सटकर खेल रहे थे। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।

बताया गया है कि मंसूरी टोला में पेरू अंसारी सहित अन्य लोग मोहर्रम की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान पेरू के घर की दीवार गिर गई और उसमें चार बच्चे दब गए। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जिलाप्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है।

पढ़ेंः बिहारः पूर्वी चंपारण में हिंसा के बाद लाठीचार्ज, निषेधाज्ञा लागू

मृतकों की पहचान मो.भलू के पुत्र कबीर, मो.मिनहाज के पुत्र तौसीक और मो.हन्नान की बेटी खूशबू के रूप में हुई है। घायल बच्चे अबूकैश को अस्पताल ले जाया गया है। उधर इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। तीनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

पढ़ेंः बिहार के समस्तीपुर में ताजिया जुलूस को लेकर दो पक्षों में तनाव

मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा

उधर घटना की सूचना पर सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने बांका के जिलाधिकारी से बातकर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उबलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिजनों को ढांढ़स भी बंधाया।

उधर सांसद से बातचीत के बाद बांका के जिलाधिकारी निलेश देवरे ने तीनों मृतकों के परिजनोें को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि घायल बच्चे के इलाज की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।