Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रूस ने यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह को बनाया निशाना, ओडेसा पर हफ्तेभर में किया तीसरी बार हमला; 14 नागरिक घायल

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 02 May 2024 08:21 PM (IST)

    रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट को हफ्तेभर में तीसरी बार बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया है। उसने बुधवार रात यूक्रेन की सबसे बड़ी प्राइवेट डिलीवरी कंपनी नोवा पोस्था पोस्टल एंड कूरियर पर हमले किए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि रूस ने अप्रैल में यूक्रेन पर 300 मिसाइल करीब 300 शहीद जैसे ड्रोन और 3200 से अधिक गाइडेड बम का उपयोग किया।

    Hero Image
    ओडेसा पर रूस का हफ्तेभर में तीसरी बार हमला। फोटोः रायटर।

    एपी, कीव। रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट को हफ्तेभर में तीसरी बार बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया है। उसने बुधवार रात यूक्रेन की सबसे बड़ी प्राइवेट डिलीवरी कंपनी नोवा पोस्था पोस्टल एंड कूरियर पर हमले किए। इसमें 14 लोग घायल हो गए, इसमें कंपनी का कोई कर्मचारी नहीं है। मिसाइल हमले से बड़े पैमाने पर आग फैल गई। इस हफ्ते ओडेसा में बुनियादी नागरिक ढांचे को लक्षित कर किए गए मिसाइल हमले में नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस ने अप्रैल में यूक्रेन पर की मिसाइलों की बौछार

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि रूस ने अप्रैल में यूक्रेन पर 300 मिसाइल, करीब 300 शहीद जैसे ड्रोन और 3,200 से अधिक गाइडेड बम का उपयोग किया। उन्होंने आगे कहा कि इस आतंक को वैश्विक एकता का बल, रूस पर दबाव का बल और हमारे सुरक्षा बल ही रोक सकते हैं।

    यूक्रेन के पास हथियारों की भारी कमी

    वहीं, यूक्रेन ने सहयोगी पश्चिमी देशों से वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति में तेजी लाने की मांग की है, जो कि काफी धीमी है। यूक्रेन के पास हथियारों की कमी के चलते रूस ने ताबड़तोड़ हमलों से यूक्रेन को बैकफुट पर धकेल दिया है। ओडेसा यूक्रेन का प्रमुख बंदरगाह है, जहां से काला सागर के जरिये लाखों टन अनाज निर्यात होता है।

    48 लोगों की गई जान

    ओडेसा में रूस समर्थक और विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष की गुरुवार को 10वीं बरसी थी, जिसमें 48 लोगों की जान गई थी। रूसी हमले के जवाब में यूक्रेन ने भी लांग रेंज के ड्रोन इस्तेमाल किए, जिसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाना है।

    यूएन ने रूस पर ताजा प्रतिबंध लगाए

    संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को यूक्रेन हमले को लेकर रूस पर ताजा प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने करीब 200 और विदेश विभाग ने 80 प्रतिबंध लगाए हैं। इसकी जद में रूसी सेना का समर्थन करने वाली 20 चीनी और हांगकांग कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिका इन्हें कई बार रूस का समर्थन करने पर चेतावनी दे चुका है।

     प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों का इस्तेमान नहीं किया: रूस

    रूस ने गुरुवार को अमेरिका के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें यूक्रेन में प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने का दावा किया गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस उस संधि से बंधा हुआ जो प्रतिबंधित हथियारों पर रोक लगाता है। अमेरिका ने बुधवार को रूस पर संधि का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

    यह भी पढ़ेंः 2G Spectrum: केंद्र को लगा SC से झटका, 2जी स्पेक्ट्रम फैसले पर सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने अस्वीकार की सरकार की याचिका

    Chandrayaan-3: शोधकर्ताओं ने की टार्डिग्रेड की नई प्रजाति की खोज, चंद्रयान के सम्मान में रखा चंद्रायणी नाम