विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3: शोधकर्ताओं ने की टार्डिग्रेड की नई प्रजाति की खोज, चंद्रयान के सम्मान में रखा चंद्रायणी नाम

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 02 May 2024 07:43 PM (IST)

शोधकर्ताओं ने तमिलनाडु के समुद्र तट के तलछट में टार्डिग्रेड की नई प्रजाति की खोज की है। शोधकर्ताओं ने भारत ...और पढ़ें

चंद्रयान पर रखा टार्डिग्रेड की नई प्रजाति का नाम।
चंद्रयान पर रखा टार्डिग्रेड की नई प्रजाति का नाम।

HighLights

  1. चंद्रयान पर रखा टार्डिग्रेड की नई प्रजाति का नाम
  2. टार्डिग्रेड को समुद्री भालू भी कहा जाता है

पीटीआई, कोच्चि। शोधकर्ताओं ने तमिलनाडु के समुद्र तट के तलछट में टार्डिग्रेड की नई प्रजाति की खोज की है। शोधकर्ताओं ने भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान के सम्मान में इसे 'बैटिलिप्स चंद्रायणी' नाम दिया है। कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के समुद्री प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञानियों एस. बिजॉय नंदन और विष्णु दत्तन ने तमिलनाडु में मंडपम के समुद्र तट के तलछट से समुद्री टार्डिग्रेड की इस नई प्रजाति को खोजा।

टार्डिग्रेड को कहा जाता है समुद्री भालू

बिजाय ने कहा कि यह प्रजाति आकार में अन्य टार्डिग्रेड के समान है, जिसकी लंबाई लगभग 0.15 मिलीमीटर और चौड़ाई 0.04 मिलीमीटर है। इसके चार जोड़े पैर हैं। इन प्रजातियों का पता लगाना बेहद मुश्किल है। इनका अध्ययन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है। टार्डिग्रेड को समुद्री भालू भी कहा जाता है।

फाइलम टार्डिग्राडा से संबंधित है नई प्रजाति

नई प्रजाति फाइलम टार्डिग्राडा से संबंधित हैं, जिसमें 1,300 से अधिक प्रजातियां हैं। इनमें से केवल 17 प्रतिशत समुद्री प्रजातियां हैं। यह तीसरी बार है जब भारतीय जल क्षेत्र से समुद्री टार्डिग्रेड मिला है। इससे पहले इसी शोध टीम ने 2021 में दक्षिण पश्चिमी तट (स्टाइगारक्टस केरलेंसिस) और 2023 में दक्षिण-पूर्वी तट (बैटिलिप्स कलामी) से समुद्री टार्डिग्रेड की खोज की थी।

यह भी पढ़ेंः 2G Spectrum: केंद्र को लगा SC से झटका, 2जी स्पेक्ट्रम फैसले पर सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने अस्वीकार की सरकार की याचिका

यह भी पढ़ेंः Weather Update: कहीं पर लू तो कुछ राज्यों में बारिश के आसार, क्या है आपके राज्य का हाल? पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।