विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: कहीं पर लू तो कुछ राज्यों में बारिश के आसार, क्या है आपके राज्य का हाल? पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट

Published: Thu, 02 May 2024 04:28 PM (IST)

मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। IMD द्वारा जारी अलर्ट ...और पढ़ें

मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भीषण जारी किया लू का अलर्ट।
मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भीषण जारी किया लू का अलर्ट।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। IMD द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है।

लू से अभी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में बताया कि पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं, झारखंड, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अभी लू से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है।

IMD के अलर्ट के मुताबिक, इन सभी जगहों पर चार मई तक लू की स्थिति बनी रह सकती है।  मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में छह मई तक लू चलने की संभावना है।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में बताया कि कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में दो , पांच और छह मई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली वालों को लू से मिलेगी राहत

भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में लू से लोगों को राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को आसमान साफ रहने और दिन के दौरान 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 21 और 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बरसात भी हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः संदेशखाली मामले में CBI का सहयोग नहीं कर रही ममता सरकार, कलकत्ता हाईकोर्ट में दाखिल स्टेटस रिपोर्ट में खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।