Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Eastern Congo Violence: कांगो में आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 09 Apr 2023 07:43 AM (IST)

    Eastern Congo मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में जोरदार हमला हुआ जिसमें करीब 20 लोगों को की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला 7 अप्रैल को बेनी के बाहरी इलाके मुसंडाबा गांव में हुआ।

    Hero Image
    Eastern Congo Violence: कांगो में आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

    किंशासा, एजेंसी। Eastern Congo: मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में आतंकी हमला हुआ, जिसमें करीब 20 लोगों को की मौत हो गई।

    इस्लामिक स्टेट ने 8 अप्रैल को इस हमले की जिम्मेदारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला 7 अप्रैल को बेनी के बाहरी इलाके मुसंडाबा गांव में हुआ। इस्लामिक स्टेट ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज पर लगा आरोप

    हमले के लिए सेना और स्थानीय अधिकारियों ने एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) पर आरोप लगाया है, जो पूर्वी कांगो में स्थित युगांडा का एक समूह है जिसने इस्लामिक स्टेट के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा की है। बेनी क्षेत्र के सैन्य प्रशासक कर्नल चार्ल्स ओमेगा ने कहा, 7 अप्रैल को मुसनदाबा गांव में लगभग 20 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने एडीएफ पर आरोप लगाया है।

    22 शवों को अस्पताल लाया गया

    स्थानीय कार्यकर्ता जेनवीर कासेरेका कसायिरियो ने कहा कि 22 शव पास के एक अस्पताल में लाए गए हैं। उत्तरी किवु क्षेत्र में सेना के एक प्रवक्ता एंथोनी म्वालुशाय ने कहा, हमलावरों ने सेना के साथ टकराव से बचने के लिए चाकू का इस्तेमाल किया।

    यह हमला दो संघर्ष प्रभावित प्रांतों में से एक में हुआ है, जहां हिंसा को रोकने के प्रयास में एक साल से अधिक समय पहले कांगो ने नागरिक अधिकारियों को सैन्य प्रशासन से बदल दिया था। इस हफ्ते, कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ने पड़ोसी इटुरी प्रांत में एडीएफ द्वारा किए गए एक और नरसंहार की निंदा की, जिसमें 30 लोग मारे गए थे।