विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine War: युद्ध के बीच रूस से 31 बच्चों की यूक्रेन वापसी, साझा किया अपना दर्द

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 09 Apr 2023 07:09 AM (IST)

सेव यूक्रेन चैरिटी नामक संगठन ने बताया कि युद्ध के बीच अवैध रूप से रूस ले जाए गए 31 बच्चों ...और पढ़ें

Russia-Ukraine War: युद्ध के बीच रूस से 31 बच्चों की यूक्रेन वापसी, साझा किया अपना दर्द
Russia-Ukraine War: युद्ध के बीच रूस से 31 बच्चों की यूक्रेन वापसी, साझा किया अपना दर्द

कीव, एजेंसी। रूस और यूक्रेन के बीच 13 महीने से भी ज्यादा समय से युद्ध जारी है। इसी बीच यूक्रेन के एक बचाव संगठन ने 31 बच्चों की वतन वापसी कराई। जिन्हें युद्ध के दौरान रूस ले जाया गया था।

सेव यूक्रेन चैरिटी नामक संगठन ने बताया कि युद्ध के बीच अवैध रूप से रूस ले जाए गए 31 बच्चों की वतन वापसी हुई है। खेरसान और खार्कीव से रूसियों द्वारा अगवा किए गए बच्चे आखिरकार अपने रिश्तेदारों के साथ सीमा पार कर चुके हैं। कई महीनों के लंबे अलगाव के बाद वे अपने परिवारों से मिलेंगे।

सेव यूक्रेन चैरिटी नामक संगठन युद्ध क्षेत्रों में परिवारों और बच्चों की निकासी, मानवीय सहायता और आवास प्रदान में मदद करता है। संगठन ने एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें बच्चों को यूक्रेन लौटते हुए दिखाया गया।

बच्चों ने साझा किया अपना दर्द

रिपोर्ट के मुताबिक, वतन वापसी करने वाले सभी 31 बच्चों ने बताया कि रूस में कोई भी उनके माता-पिता को तलाशने की कोशिश नहीं कर रहा था। इनमें कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, जिन्होंने 5 महीनों में 5 बार अपना ठिकाना बदला, जबकि कुछ बच्चों का कहना है कि वो चूहों और तिलचट्टों के बीच रह रहे थे।

कीव इंडिपेंडेंट ने बताया कि यूक्रेनी राष्ट्रीय डेटाबेस के अनुसार, रूस में 19,000 से अधिक बच्चों का अपहरण कर लिया गया था, जबकि हजारों बच्चों का कोई हिसाब नहीं है।

द हेग में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने पिछले महीने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस वारंट में व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधों और बच्चों के अपहरण के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।