यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नया साल अच्छा बीते इसके लिए सूटकेस लेकर घूमते हैं यहां पर लोग, जानें और बहुत कुछ
वर्ष 2019 की शुरुआत हो चुकी है। पूरी दुनिया में इसको लेकर जश्न का सिलसिला अब भी बरकरार है। दुनिया के अलग-अलग देशों में नव वर्ष के आगमन पर कई तरह की चीजें प्रचलित हैं।

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। वर्ष 2019 की शुरुआत हो चुकी है। पूरी दुनिया में इसको लेकर जश्न का सिलसिला अब भी बरकरार है। दुनिया के अलग-अलग देशों में नव वर्ष के आगमन पर कई तरह की चीजें प्रचलित हैं। कहीं अपने पालतू जानवर से बात की जाती है तो कहीं बुराई को लेकर पुतले जलाए जाते हैं। कहीं ऐसा भी है जहां पानी के साथ पाउडर एक दूसरे पर डाला जाता है। इसी तरह की कई दिलचस्प बातों के साथ हम दुनियाभर में फैली कई परंपराओं की जानकारी दे रहे हैं।
बेल्जियम में इस दिन अपने पालतू जानवरों के प्रति प्यार जताया जाता है।
बोल्विया में सिक्के को स्वीट के साथ गर्म किया जाता है, जो कोई इसको बाद में तलाश कर लेता है माना जाता है कि साल अच्छा बीतेगा।
फ्रांस में इस दिन घर में ही केक बनाकर खाने की परंपरा है।
कोलंबिया में लोग अपने बेहतर भविष्य के लिए अपने साथ सूटकेस लेकर घूमते हैं। इसके पीछे उनकी मान्यता है कि ऐसा करने पर वह पूरे वर्ष मजे से घूमते रहेंगे।
डेनमार्क में इस दिन लोग कुर्सी पर चढ़कर जंप लगाते हैं। इस दिन ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है।
थाइलैंड में नए साल के मौके पर लोग एक दूसरे पर पानी और पाउडर फैंकते हैं।
चिली में परिवार के लोग रात में कब्रिस्तान में अपने किसी बेहद करीबी और प्यारे की कब्र के साथ लिपटकर सोते हैं।
बेल्जियम में भी रोमानिया की तरह की ही किसान अपनी गाय से बात करने की कोशिश करते हैं। यदि वह इसमें सफल हो जाते हैं तो माना जाता है कि उनके लिए वह साल अच्छा होगा।
आयरलैंड में इस दिन दीवार पर ब्रेड फेंकी जाती है। माना जाता है कि ऐसा करके बुराइयों को अपने से दूर किया जाता है।
दक्षिण अफ्रीका में कुछ जगहों पर इस खास मौके पर फर्नीचर को खिड़की से बाहर फेंका जाता है।
साइबेरिया में नए साल के मौके पर बर्फ के पानी में लकड़ी के संदूक के साथ छलांग लगाने की परंपरा है।
फिनलैंड में नववर्ष के मौके पर टिन को पिघलाकर एक बर्तन में डाला जाता है और उसके बाद जो आकार बनता है उसके मुताबिक भविष्यवाणी की जाती है।
पनामा में नववर्ष के मौके पर गुडलक के लिए पुतला जलाने की परंपरा है।
स्कॉटलैंड में नववर्ष के दिन जो भी घर के बाहर जाता है उसके सफल और सुखद भविष्य के लिए गिफ्ट दिया जाता है।
इस्तोनिया में नव वर्ष के आगमन पर पारंपरिक भोजन खाने की परंपरा है। इस खास मौके पर पूरे दिन में करीब सात बार यहां के लोग खाना खाते हैं।
जानें आखिर कितना खतरनाक होता है केमिकल अटैक, प्रभावी तरीके से रोक सकेगी सेना
आप भी जानिए आखिर मिशन गगनयान से भारत को क्या कुछ होगा हासिल
हिंद महासागर में अफ्रीकी देशों को साथ लेकर चीन को पटखनी देने को तैयार भारत
चीनी, रूसी या फिर अमेरिकी, दारा आदमखेल में बिकता है एक से बढ़कर एक हथियार